अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*व्यायाम शाला हेतु ट्रेडमिल की मांग पर दी सहमति – विधायक पुष्पराजगढ़ *

*



ग्लोबल न्यूज लाइव / श्रवण उपाध्याय

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज/ मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के प्राचार्य डॉ एस के राय एवं वरिष्ठ शिक्षक डॉ अमृताश शुक्ला द्वारा  पुष्पराजगढ़ विधान सभा के लोकप्रिय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को से एक औपचारिक मुलाकात कर अमरकंटक के विश्राम गृह में सौजन्य भेंट कर विद्यालय हित में व्यायाम-शाला हेतु ट्रेडमिल की मांग की गई । इस हेतु उन्हे पत्र भी सौंपा गया । जिसमे  विधायक महोदय के द्वारा सहर्ष स्वीकार कर विद्यालय परिवार को शुभाशीष प्रदान किया ।

पुष्पराजगढ़ विधायक  द्वारा आश्वासन देते हुए कहा गया कि वे छात्र हित में निरंतर विद्यालय परिवार को सहयोग प्रदान करते रहेंगे । इस अवसर पर नवोदय विद्यालय प्राचार्य द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया गया  साथ ही विधायक  को विद्यालय मे प्रस्तावित स्काउट- गाइड शिविर के शुभारंभ समारोह में आमंत्रित भी किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक द्वारा विधायक  को अपना बहुमूल्य समय , सानिध्य तथा सहयोग देने हेतु आभार प्रकट किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर  पालिका परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके , संतोष पाण्डेय (जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ) , जोहान लाल चंद्रवंशी पार्षद , वीरू तंबोली , चुन्नू जैन व अन्य की रही उपस्थिति ।

Latest
*अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान* *अमरकंटक से सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ* *स्वयंभू सिद्ध बटुक गणेश के प्रति बढ़ रही श्रद्धा* *19-20 सितम्बर को गूंजेगा नानी बाई रो मायरो कथा अमृत* *जल संसाधन संभाग कोटा जल है तो कल है जागरूकता अभियान*

*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव* *तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में* *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान  ब्लड डोनेट* *भाटापारा न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न* *न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई बलौदाबाजार में जलेगा आशीर्वाद का दीया*