Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*देवउठनी एकादशी को भव्य देव दीपोत्सव पर्व मनाया  जाएगा *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में देवउठनी एकादशी को भव्य देव दीपोत्सव पर्व मनाया  जाएगा

पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं वन राज्य मंत्री को किया गया आमंत्रित

अमरकंटक –  मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक संत मंडल समाज द्वारा इस वर्ष भव्य देव दीपोत्सव  पर्व मनाने की तैयारी जोरों पर किए जाने का प्रयास जारी है । इस संबंध में बैठकों का दौर जारी है । दीपावली बाद पढ़ने वाली देव उठनी एकादशी पर्व के आयोजन को और प्रभावशाली बनाने हेतु संतों ने अमरकंटक पधारे मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री (पीडब्ल्यूडी) मंत्री राकेश सिंह एवं मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार को संतो ने विशेष आमंत्रण पत्र सौंपकर इस पावन अवसर पर उपस्थित होने का अनुरोध किया ।

मंत्रीगण अमरकंटक के कपिलधारा मार्ग पर भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे , जहाँ संत समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें एकादशी देव दीपोत्सव  पर्व में आने के लिए सादर आमंत्रित किया । अमरकंटक संत मंडल  समाज के अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी श्री रामभूषण दास जी महाराज शांति कुटी आश्रम एवं सचिव स्वामी लवलीन बाबा जी महाराज ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य आध्यात्मिक व धार्मिक ऊर्जा का प्रसार करना है । आमंत्रण देते समय मुख्य रूप से संत स्वामी नर्मदा नंद गिरी जी महाराज (गीता स्वाध्याय मंदिर) , स्वामी धर्मानंद जी महाराज , स्वामी जगदीशानंद जी महाराज (कल्याण सेवा आश्रम) , स्वामी अखिलेश्वर दास (कामद गिरी सेवा आश्रम) , राजेश आजाद जी महाराज ( झूले लाल आश्रम) आदि ।

पिछले वर्ष आयोजित देव दीपोत्सव पर्व कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 11,000 (ग्यारह हजार) दीपों से रामघाट के उत्तर व दक्षिण तट के घाटों पर सजाया गया था । इस आयोजन में भव्य भजन संध्या , सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंग-बिरंगी आसमानी लाइटों से जगमगाता रामघाट दृश्य भक्तों के लिए अत्यंत आकर्षण का केंद्र बना था ।

इस वर्ष संत समाज ने संकल्प लिया है कि 51,000 दीप जलाकर दीपोत्सव की उत्सुकता  और भव्यता से यह पर्व मनाया जाएगा । सभी आयोजनों में धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता का समावेश रहेगा , जिससे माँ नर्मदा के तट पर अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव का वातावरण निर्मित होगा ।

संत समाज ने इस पावन आयोजन में पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं वन राज्य मंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ाने हेतु उन्हें सादर आमंत्रित किया है ।

Latest news
*कलेक्टर शर्मा ने10 वीं 12 वीं के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित* *450  तालाब  में भरा पानी निस्तारी क़ी समस्या से राहत* *गर्मी में पानी की किल्लत से राहत देगा ग्रे-वॉटर प्लांट* *सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ* *12वीं बोर्ड में सालेहा पारेख तो टॉप टेन मे जगह बनाई आंचल ने* *घरेलू अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित* *ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा में मिली प्राचीन पांडुलिपियां* * सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी  पीपीओ* *हेलमेट बैंक: सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल* *बस्तर मुन्ने कार्यक्रम अंतर्गत 01 मई से ग्राम स्तरीय शिविर*