Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

● *पुलिस प्रशासन की बड़ी कामयाबी साल के अंत में आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*ग्राम सेमरिया में चाकू से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपियों में विधि से संघर्षरत 03 बालक भी है शामिल*
● *पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में*
● *गाली गलौज करने से मना करने पर आवेश में आकर एक राय होते हुए आरोपियों द्वारा दिया गया हत्या की घटना को अंजाम*

भाटापारा 31 दिसंबर/ ग्राम सेमरिया में जयंती कार्यक्रम हो रहा था, जिसे देखने पश्चात *दिनांक 28-29.12.2025 की दरम्यानी रात्रि 02.30 बजे प्रार्थी अपने मित्रों के साथ वापस आ रहा था। इसी बीच गली में आरोपी गण बैठकर गाली गलौज कर रहे थे, जिसे प्रार्थी पक्ष द्वारा मना किया गया, जिस पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर, तुम लोग कौन होते हो, मना करने वाले इस प्रकार की बातें बोलकर हाथ मुक्का एवं चाकू से प्राण घातक हमला* किया गया, जिससे प्रार्थी एवं मृतक परमेश्वर यदू को गंभीर चोंट आया। घटना दौरान परमेश्वर यदू बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। घटना पश्चात परमेश्वर यदू को तुरंत शासकीय अस्पताल भाटापारा ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में  बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्यवाही प्रारंभ करते हुए, हत्या के आरोपियों का पता तलाश प्रारंभ किया* गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा घटनास्थल में मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य, प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त 03 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 07 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी एवं उसके साथ आए मित्रों के साथ हाथ मुक्का एवं चाकू से गंभीर रूप से मारपीट करना, जिसे परमेश्वर यदू की मृत्यु हो जाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में सभी आरोपियों को आज दिनांक 30.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम  बहाल दास बंजारे  निवासी ग्राम बिजराडीह थाना भाटापारा ग्रामीण
. धनेश चेलक निवासी ग्राम बिजराडीह थाना भाटापारा ग्रामीण
. धनराज बघेल उम्र निवासी ग्राम बिजराडीह थाना भाटापारा ग्रामीण
टिकेश्वर बांधे  निवासी ग्राम गाडाडीह थाना भाटापारा ग्रामीण विधि से संघर्षरत बालक 03 नफर

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*