करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध आधी रात में राजस्व विभाग ने की बड़ी कार्रवाई*

*कोटा ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट*

*बेलगहना में 11 हाइवा व 4 ट्रैक्टर रेत उठाते धरे गए*

*कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएस ने की तगड़ी मोर्चाबंदी*

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सहायक कलेक्टर एवं कोटा तहसीलदार तन्मय खन्ना आईएएस और नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग कोटा और बेलगहना की संयुक्त टीम ने बीती रात अवैध उत्खनन के संबंध में मिली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। उन्होंने करहीकछार और रतखंडी में रात 11 बजे से लेकर 3 बजे तक वाहनों का धरपकड़ किया। उनके द्वारा 11 हाइवा और 4 ट्रैक्टर मौके पर पकड़े गए। इनमें से 4 हाइवा और 4 ट्रैक्टर को तत्काल थाना बेलगहना थाना पहुंचाया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ वाहन निकल लिए और कुछ फंस गए थे।। जिसे खनिज विभाग को बुलवाकर इन 7 शेष हाइवा को चलवाकर चौकी प्रभारी बेलगहना के सुपुर्द किया गया। उनके बारे में ग्रामीणों और ड्राइवरों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया गया कि पिछले लगभग 1 माह से इलाके में अवैध खनन बेखौफ तरीके से चल रहा है। आगे भी अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई अभियान चालू रहेगा। कुछ पोकलेन और हाइवा के अवैध खनन में संलिप्त होने की पुख्ता सूचना मिली है। पकड़े गए सभी वाहनों को थाना बेलगहना और तहसील कार्यालय बेलगहना में सुरक्षित रूप से खड़े किया गया है। एकाएक इतनी बड़ी कार्रवाई और वाहन जब्त किए जाने पर रेत के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Latest
*महामाया मंदिर गेट बना अखाड़ा भाजपा के दो पक्षआपस में भिड़े दोनों ने थाने में कराई FIR* *बेलपान से रतनपुर तक भगवा सैलाब 10 से 15 हजार कांवरिए करेंगे भगवान शंकर को मां नर्मदा जलाभिषेक* *कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के धरने के बाद RMKK रोड का सुधार कार्य तेज* *धमतरी में लहराया रतनपुर का परचम सेजस कन्या की 3 छात्राओं ने जीता गोल्ड* *देवघर जैसा नजारा भगवा वस्त्रों में डूबा कोटा, सड़कों पर दिखे हजारों शिवभक्त* * राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है स्काउट-गाइड आंदोलन  शिवरतन शर्मा* *छत्तीसगढ़ लरिया केवट समाज का स्थापना दिवस एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न* *GPM धान केंद्रों में व्यवस्थागत खामियां कांग्रेस ने उठाए सवाल अधिकारियों को घेरा* *251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *अमरकंटक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला अगले दिन पति ने लगाई फांसी*