Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सरस्वती शिशु मंदिर: देशभक्ति और सर्वांगीण विकास का केंद्र – सरोज दुर्गेश साहू*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मां सरस्वती पूजन, विद्यारंभ संस्कार एवं वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गेंदराम राजपूत (विद्या भारती विभाग समन्वयक बिलासपुर विभाग), अध्यक्षता श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू (अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा), विशिष्ट अतिथि प्रदीप कौशिक (उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोटा), वेंकट लाल अग्रवाल (संरक्षक सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर कोटा एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 9 कोटा), मनजीत सिंह पवार (संस्थापक सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), सुश्री अंजना चौकसे (पार्षद वार्ड क्रमांक 12 कोटा), गिरिराज गोस्वामी (पार्षद वार्ड क्रमांक 14 कोटा), विद्यालय समिति की अध्यक्ष अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष संतोष दुबे, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, व्यवस्थापक राम सजीवन गुप्ता, सह व्यवस्थापक भगवान प्रसाद सक्सेना, श्रेयांश तिवारी (सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), पंडित माधव प्रसाद चतुर्वेदी एवं विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि गेंदराम राजपूत ने सभा को संबोधित करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में होने वाले अनेक प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़कर निकले हुए छात्र-छात्राएं ऊंचे ऊंचे पद पर आसीन हो रहे हैं ,कोई वैज्ञानिक बन रहा है, तो कोई आईएएस अफसर बन रहा है, तो कोई आईपीएस अफसर बन रहा है कोई विधायक बन रहा है ,तो कोई सांसद बन रहा है जो सरस्वती शिशु मंदिर विद्या भारती के लिए गौरव की बात है।

श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू ने सरस्वती शिशु मंदिर की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार , सेवा एवं देश भक्ति की पाठ पढ़ाई जाती है सरस्वती शिशु मंदिर ही एक ऐसी संस्था है जहां पर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। उन्होंने विद्यालय को हर संभव मदद करने की बात करते हुए ₹100000 एक लाख रुपए विद्यालय को देने की घोषणा की।

इस अवसर पर प्रदीप कौशिक, सुश्री अंजना चौकसे, गिरिराज गोस्वामी ने भी विद्यालय को ₹50000 पचास हजार रुपए देने की घोषणा की। विद्यालय में विद्या आरंभ संस्कार किया गया जिसमें 46 छोटे-छोटे भैया बहनों का पंडित माधव प्रसाद चतुर्वेदी के द्वारा विद्या आरंभ संस्कार किया गया।

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में 42 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्राथमिक विभाग ,पूर्व माध्यमिक विभाग, एवं हायर सेकेंडरी विभाग के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू के साथ-साथ अनेक गणमान्य नागरिक माताऐं एवं बहने उपस्थित थे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*