Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में ‘जल गंगा अभियान के तहत नर्मदा तट पर चल रहा व्यापक स्वच्छता अभियान*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

पुष्कर बांध के दक्षिण तट से हटाया गया कचरा , घास व जलकुंभी ,

जनप्रतिनिधियों , कर्मचारियों , पत्रकारों व खिलाड़ियों ने किया श्रमदान

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में भी मध्य प्रदेश शासन की अभिनव कार्यक्रम के तहत एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार संचालित ‘जल गंगा अभियान’ के अंतर्गत नर्मदा नदी के पुष्कर बांध के दक्षिण तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा । इस दौरान नदी तट पर फैले कचरे , घास एवं जलकुंभी को हटाकर जल स्रोतो को स्वच्छ और संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा ।
अभियान के तहत नगर परिषद अमरकंटक द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर निरंतर कार्य किये जा रहे है । मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नदियों , नालों एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखते हुए उनके प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना है ।
इस स्वच्छता अभियान में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , सांसद प्रतिनिधि विक्की द्विवेदी एवं पूर्व पार्षद समीर मानिकपुरी , पत्रकार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई ।
साथ ही नगर परिषद के  कर्मचारीगण उमाशंकर परमार , मेघा सिंह , राम मोगरे , गंगा सिंह , राजेंद्र जायसवाल , भगवान दास तथा स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों का दल भी श्रमदान अभियान में शामिल रहा । सभी ने मिलकर नदी तट की सफाई करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा कचरा न फैलाएं  जिससे अमरकंटक की पवित्रता और प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे । नगर परिषद द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रखा जाएगा ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*