अमरकंटक ग्लोबल न्यूज मध्य प्रदेशग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में गुजराती भाषा में संगीतमय  कथा का भव्य आयोजन*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक की पावन धरा पर शिव महापुराण एवं नर्मदा महापुराण की ज्ञानामृत वर्षा , कल्याण सेवा आश्रम में गूंज रहे शिव भक्ति के स्वर

गुजरात के अहमदाबाद से 250 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अमरकंटक, पांच दिवसीय संगीतमय कथा में गुजराती भाषा में प्रवाहित हो रही भक्ति और अध्यात्म की अमृतधारा



अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक जो प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल तथा पर्यटन केंद्र  में इन दिनों शिवभक्ति और मां नर्मदा की महिमा से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली स्थित कल्याण सेवा आश्रम में 14 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय शिव महापुराण एवं नर्मदा महापुराण कथा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है । मीराबिका ट्रस्ट अहमदाबाद , गुजरात के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में गुजरात के अहमदाबाद से 250 से अधिक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे हैं , जो प्रतिदिन श्रद्धा , आस्था और भक्तिभाव के साथ कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं ।

कथा व्यास श्रीमती ममता बहन पंडित अपनी मधुर वाणी , भावपूर्ण शैली और संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से गुजराती भाषा में शिव महापुराण एवं नर्मदा महापुराण की कथा का रसपान करा रही हैं । कथा के दौरान भगवान शिव की दिव्य लीलाओं , उनकी महिमा , शिव आराधना के महत्व तथा मां नर्मदा के प्राकट्य , उनकी महत्ता और धार्मिक-आध्यात्मिक स्वरूप का सुंदर वर्णन किया जा रहा है । संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ प्रस्तुत कथा श्रद्धालुओं को भक्ति के भावलोक में ले जा रही है । कथा प्रसंगों के माध्यम से सनातन धर्म की मान्यताओं , जीवन मूल्यों , सदाचार , सेवा , समर्पण और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश भी दिया जा रहा है ।

धार्मिक दृष्टि से इस आयोजन का विशेष महत्व इसलिए भी है कि भगवान शिव और मां नर्मदा की महिमा से जुड़ी कथा का श्रवण उनकी पावन धरा अमरकंटक में किया जा रहा है । मान्यता है कि मां नर्मदा भगवान शिव की कृपा से प्रकट हुईं और उनकी आराधना तथा स्मरण से भक्तों को आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य की अनुभूति होती है । ऐसे पवित्र स्थल पर शिव महापुराण और नर्मदा महापुराण का श्रवण करना गुजरात से आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव बन गया है ।

अहमदाबाद से आए श्रद्धालु अपने परिवार और समूह के साथ इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं । कथा स्थल पर भक्ति , श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का सुंदर संगम दिखाई दे रहा है । दूरस्थ गुजरात से मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक पहुंचकर श्रद्धालु न केवल कथा का श्रवण कर रहे हैं , बल्कि इस पवित्र तीर्थ की धार्मिक महत्ता और आध्यात्मिक अनुभूति से भी जुड़ रहे हैं ।

इस आयोजन में मीराबिका ट्रस्ट के पदाधिकारी श्रीमती जिगीशा बेन पटेल, धरमेश भाई पटेल, विजयी भाई पटेल एवं अश्विन भाई पटेल की महत्वपूर्ण सहभागिता है । ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं को शिवभक्ति , नर्मदा भक्ति और सनातन संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है ।

पांच दिवसीय इस कथा महोत्सव का समापन 18 नवंबर को होगा । अमरकंटक की पुण्यभूमि पर शिव महापुराण एवं नर्मदा महापुराण की कथा के माध्यम से बह रही भक्ति और ज्ञान की यह अमृतधारा श्रद्धालुओं के मन में धर्म , आस्था और आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रही है । मां नर्मदा की पावन नगरी में गुजरात से आए भक्तों की यह धार्मिक उपस्थिति अमरकंटक की तीर्थ परंपरा और आध्यात्मिक महिमा को भी एक सुंदर आयाम प्रदान कर रही है ।

Latest
*अमरकंटक में गुजराती भाषा में संगीतमय  कथा का भव्य आयोजन* *7 दिसंबर को राउत नाचा महोत्सव रतनपुर में तैयारी* *छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं न,पा, अध्यक्ष अश्वनी शर्मा* *उगते सूरज को अर्घ्य उमड़ा जन सैलाब* *जिले मे जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन* *सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की पूजा-अर्चना* *आत्मीयता और अपनत्व के संग  भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल का जन्मदिन* *भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे छठ व्रतियों का उमड़ा जनसैलाब* *36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को दिया अर्घ्य*