कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोंडागांव में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हाथ-धुलाई*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*कदमपारा में स्वच्छता पखवाड़ा हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित-*

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कदमपारा,संकुल बड़ेकनेरा,विकासखंड- कोंडागांव,जिला-कोंडागांव में “स्वच्छता पखवाड़ा 2024” के अंतर्गत हाथ-धुलाई दिवस मनाया गया। हाथ-धुलाई दिवस का मुख्य मूल उद्देश्य विद्यालय में स्वच्छता एवं छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं समुदाय में स्वच्छता के आदतों का विकास करना है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु छात्र-छात्राओं को भोजन के पूर्व एवं शौच के पश्चात हाथ धुलाई के सही तरीकें प्रायोगिक तौर पर बताए गए साथ ही जल जनित रोग, बीमारियों से सुरक्षा के उपाय बताए गए। दैनिक जीवन में उचित हाथ-धुलाई की आवश्यकता पर समझाईश दी गई।इस अवसर पर प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी शाला प्रबंधन समिति कदमपारा ,पालकों एवं समुदाय के लोगों द्वारा साबुन दान पेटी का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रत्येक पालक द्वारा विद्यालय को साबुन दान किया जाता है। उक्त जानकारी जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने दी।

Latest
*भोजली विसर्जन पर लगा मेला, जर्जर सड़क और कीचड़ से जूझती रहीं महिलाएं बच्चे* * डेयरी संचालकों की हड़ताल से हाहाकार
1 सितंबर से 60 रुपये लीटर बिकेगा दूध*
*कुपुत्र के कुकृत्यों से लहूलुहान हुआ बुजुर्ग* *रतनपुर 4 दुकानदारों को मंदिर परिसर से दुकान हटाने का आदेश* *भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रतनपुर की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से किया मुक्त* *हत्या करने वाले आरोपियों को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* * भाटापारा में आज से अखड रामनाम सप्ताह प्रारंभ* * फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर* *15 माह की हनविका ने पहली बार बांधा भाइयों को रक्षा सूत्र कोटा में छाया रक्षाबंधन का उल्लास* *श्रावण मास के अखंड रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति*