Global news live
करगी रोड कोटा

*डी के पी शासकीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया*

*रामनारायण यादव उप संपादक ग्लोबल न्यूज़ की रिपोर्ट*डी के पी शासकीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया*
डी के पी शासकीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह के साथ आयोजित किया गया*
जिसमें उच्चतर माध्यमिक विभाग के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष डॉ राम अग्रवाल एवं सदस्यगण श्रीमती पुष्पा तिवारी, श्री विनोद गुप्ता, श्री दुर्गेश साहू तथा पूर्व माध्यमिक विभाग के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर एवं पालक गण सहित शाला के प्राचार्य श्री संतोष कुमार चिंचोलकर , सेजेस प्राचार्य श्री राकेश कुमार दिग्रसकर शामिल हुए । नव प्रवेशी कक्षा छठवीं तथा नवमी के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर पुस्तक वितरण कर उनका स्वागत किया गया । मिडिल विभाग के बच्चों को गणवेश भी वितरण किया गया । सेजेस के प्रत्येक कक्षा के 5 – 5 छात्र छात्राओं को पुस्तक का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया। उन्हें भी तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा । शासन द्वारा दी गई योजनाओं का लाभ लेते हुए शिक्षकों का सम्मान करने की बात भी कही । इस अवसर पर शाला परिवार के समस्त व्याख्याता, शिक्षक गण उपस्थित रहे । अंत में आभार प्रदर्शन पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक शिवशंकर नामदेव ने किया ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*