ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित शोक में डूबा यादव समाज*

रतनपुर बिलासपुर ग्लोबल न्यूज जिला प्रतिनिधि नीरज जायसवाल की रिपोर्ट

यादव समाज के पुरोधा एवं राउत नाच महोत्सव के संयोजक श्रद्धेय डॉ. कालीचरण यादव जी के निधन से पूरे बिलासपुर जिले में शोक छा गया है। डॉ. यादव जी ने राउत नाच जैसी लोक परंपरा को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाई थी।

उनका जन्म 15 जुलाई 1952 को हुआ था। 23 नवंबर 2026 को उनके निधन की खबर से समाज के हर वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई।

यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर एवं राउत नाच महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में रतनपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, सदस्यगण एवं दल प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिलासपुर के निर्णय के साथ सामाजिक भावना में साथ देते हुए रतनपुर में इस वर्ष होने वाले 20वें राउत नाच महोत्सव का आयोजन स्थगित किया जाता है।

बैठक के अंत में डॉ. कालीचरण यादव जी के लिए दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित सदस्यों के द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रतनपुर में पिछले दो दशकों से चली आ रही राउत नाच की परंपरा इस बार थम गई है। इस बार राउत नाच के सुरों में डॉ. कालीचरण यादव जी की यादें गूंजेंगी। समाज ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

Latest
*भाटापारा विधानसभा को मिली 47 करोड़ 90 लाख की बड़ी सौगात* *रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित शोक में डूबा यादव समाज* *10 जनवरी 2027 कलचुरी कलार समाज रतनपुर में मिलेगा आपके बेटे-बेटी के लिए योग्य रिश्ता* *डिप्टी सीएम अरुण साव का कलचुरी समाज ने किया स्वागत* *आस्था की भव्य अभिव्यक्ति बनी चुनरी महोत्सव* *प्रकाश पर्व एवं गौरी-गौरा पूजा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि* *अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे स्टूडेंट * *शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ में लगाई आस्था की डुबकी* *2026 समाजसेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित* *हमें बाहर का संचालक नहीं अपनी बहन बेटियों का समूह चाहिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*