Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का घोटाला: 6 साल से फंसा हितग्राहियों का किश्त*


कोटा ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

कोटा नगर पंचायत का गंभीर मामला प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय निकाय में कोटा नगर पंचायत में बड़ी लापरवाही सामने आई है ।बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत में दो हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने के छः वर्ष बीत जाने के बाद भी मिलने वाला अंतिम किश्त आज तक नहीं मिला है।इसके चलते हितग्राही अपना कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं और कर्जदार लगातार परेशान कर रहा है।इसके पीछे की मुख्य वजह कमीशनखोरी का खेल है।कमीशन नहीं दिए जाने की वजह से जनप्रतिनिधियों ने फाइल दबाकर रख दिया और हितग्राहियों का किश्त नहीं डल पाया। हितग्राही अमेरिका बाई और शैल कुमारी के नाम से कोटा नगर पंचायत में सत्र 2018-19 में अलग-अलग आवास स्वीकृत हुआ था ,जिसे बनवाने के लिए उन्होंने ठेकेदार रवि दुबे से संपर्क किया। रवि दुबे ने उनकी परिस्थितियों को देखते हुए आवास को तैयार करने में मदद करने का आश्वासन दिया और उनके आवास का काम शुरू कर दिया। जैसे-जैसे आवास पूर्ण होता गया किस्त की राशि मिलती गई ।किंतु जब आवास निर्माण पूर्ण हो गया और पूर्णता के लिए जरूरी सभी दस्तावेज जमा भी कर दिए गए। उसके बाद भी हितग्राही अमेरिका भाई और शैल कुमारी के खातों में आवास की अंतिम किस्त नहीं डाली गई। ठेकेदार रवि दुबे ने जब कोटा नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके हितग्राहियों के आवास का अंतिम किस्त डाले जाने के लिए संपर्क किया,तो उनसे एडवांस में कमीशन की मांग की गई और जब रवि दुबे ने कमीशन देने में असमर्थता जताई तो कोटा नगर पंचायत  में काम करने वाले बिचौलिए जनप्रतिनिधियों ने दोनों हितग्राहियों  के फाइल को दबा दिया।इसके चलते उनके खाते में आवास का अंतिम किस्त आज 6 वर्ष गुजर जाने के बाद भी नहीं डला है ।वहीं इस मामले में नगर पालिका सीएमओ राहुल यादव अपनी नई पोस्टिंग का हवाला देते हुए फाइल ढूंढवाकर त्वरित कार्यवाही करने की बात कही है
अमरीका बाई हितग्राही अभी तक भुगतान नहीं हुआ है हम लोग आवास का ठेका ठेकेदार को दे दिए कुछ पैसा हमारा भी लगा है

शैल कुमारी हितग्राही आवास में हमारा भी पैसा लगा हुआ है ठेकेदार का भी अभी तक 6साल में भुगतान नहीं हुआ है
रविदुबे प्रधानमंत्री आवासठेकदार का कहना है मैं नगर पंचायत कई बार गया वहां के कर्मचारी के द्वाराकहा गया कि फाइल नहीं मिल रही है। वहां पर कमीशन की मांग की जाती है। हमारा प्रधानमंत्री काआखिर किस्त एवं दोनों आवास का 113000 बचा हआ है अभीमैं  में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पंचायत जनप्रति से मुलाकात एवं अवगत कराया गया उनका कहना है कि दो-तीन दिन  में आपको बताया जएगा फाइल दिख नहीं रही है।

अरुण त्रिवेदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोटा का कहना है कि कमीशन खोरी के चक्कर में गरीबों का आवास नहीं बन पा रहा है एवं पक्के मकान का आवास में ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है यह मामला 6 साल पुराना है लगभग यह बहुत ही गंभीर मामला है इसकी जांच के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा एवं गरीब हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवासअंतिम भुगतान की पहल की जाएगी

Latest news
*भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात* *रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन* *बिजली के तार की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत* *कोटा नगर पंचायत में लापरवाह अधिकारी और उदासीन जनप्रतिनिधि  गंदगी से बेहाल जनता*
*महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस  गज़मती भानु* *भुगतान नहीं होने से पीएचई ठेकेदारों नें शर्ट उतारकर नवा रायपुर में किया प्रदर्शन*   ...