छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बैमा नगोई में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज़ चंद्र कुमार रजक की रिपोर्ट*

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैमा नगौई में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया

मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह हमारा गौरव है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने महापुरुषों के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि उन्हीं की कुर्बानियों से हमें आज़ादी मिली और देश ने एक सशक्त गणतंत्र के रूप में अपनी पहचान बनाई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि फते लाल सूर्यवंशी, सरपंच अशोक शास्त्री, उपसरपंच संजय पांडे, कांग्रेस नेता आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*