Global news live
बिलासपुर

*पीएम जनमन योजना से बहने लगी विकास की बयार*

**ग्लोबल न्यूज बिलासपुर**
*पीएम जनमन योजना : खोंगसरा में मेगा इवेंट*

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को वीसी के जरिए सुने बैगा एवं बिरहोर आदिवासी*

*पक्के आवास की स्वीकृति पत्र पाकर बैगा और बिरहोर आदिवासियों के खिले चेहरे*

*पीएम जनमन योजना से बहने लगी विकास की बयार*

*कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी*
बिलासपुर, 15 जनवरी 2024/भारत सरकार द्वारा चिन्हित विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से पीएम जनमन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत बैगा एवं बिरोहर आदिवासी समूहों को योजना का लाभ दिलाने आज कोटा ब्लॉक के खोंगसरा के शासकीय स्कूल में आज मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आयोजन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम श्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में बटन दबाकर पहली किश्त की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में पीएम जनमन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रसारण भी किया गया। खोंगसरा में आयोजित कार्यक्रम में कोटा जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह, उपाध्यक्ष सुमन जायसवाल, कलेक्टर अवनीश शरण, श्री रामदेव कुमावत, बैगा एवं बिरोहर समाज के प्रमुख, खोंगसरा के सरपंच, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


आयोजन को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में उत्सव का माहौल है। पोंगल, बीहू, मकर संक्रान्ति का उत्साह चारों ओर छाया है। आज एक ओर अयोध्या में दीपावली मनाई जा रही है वहीं दूसरी ओर अति पिछड़ी जनजातियों के घरों में भी दीपावली मनाई जा रही है। सरकार की योजनाएं पीवीटीजी तक पहुंचे यही पीएम जनमन योजना का उद्देश्य है। दो महीने में ही हम अपने लक्ष्य तक पहुंच गए हैं। खोंगसरा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन कर की गई। सभी अतिथियों को खुमरी और महुए की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी हितग्राहियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन एक महाअभियान है। इसमें 2-3 सालों के काम को महज दो महीने में किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि प्रतिदिन इस अभियान को सफल बनाने में अपना शत प्रतिशत दे। अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम को श्री रामदेव कुमावत ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को अतिथियों ने प्रतीक स्वरूप चेक और प्रमाण पत्र का वितरण किया। कलेक्टर ने सभी स्टॉल का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की।



*बहुत सारी योजनाओं का बैगा-बिरहोरों को मिला फायदा -*
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत 1 गर्भवती महिला की गोद भराई एवं 9 बच्चों का अन्नप्रासन का रस्म किया गया। कार्यक्रम में 17 हितग्राहियों को आवास निर्माण स्वीकृति प्रमाण पत्र, 8 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं 2 हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को सब्जी मिनिकीट, 3 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र एवं 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 10 हितग्राहियों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर का वितरण, 2 हितग्राहियों को 1.50 लाख का चेक, 2 हितग्राहियों को 15 हजार एवं 2 अन्य हितग्राहियों को 60 हजार का चेक वितरित किया गया। इसी प्रकार 10 हितग्राहियों को बैकयार्ड मुर्गी इकाई, 7 हितग्राहियों को मातृ वंदना योजना तहत प्रशस्ति पत्र, 1 हितग्राही को प्रमाण पत्र वितरण, 4 हितग्राही को स्वस्थ बालक स्पर्धा प्रमाण पत्र वितरण किया गया है। 4 हितग्राहियों को बी-1, 20 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, 1 हितग्राही को वन अधिकार पत्रक एवं 14 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रक एवं ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। 5 हितग्राहियों को केकेसी ऋण वितरण एवं 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में लगभग साढ़े 6 हजार की बैगा एवं बिरोहर की आबादी 54 बसाहटों में निवास करती है। कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेगा इवेंट में पीवीटीजी समूहों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं-टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड आजीविका के साधनों आदि के बारे में जानकारी दी गई।

Latest news
*छत्तीसगढ़ राज्य व संभाग स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में मनरेगा बचाव संग्राम की बैठक संपन्न* *सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण* *छात्रों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, नशामुक्त जीवन एवं सायबर सतर्कता का दिया गया संदेश* *कल्याण सेवा आश्रम एवं गुरु नानक गुरुद्वारा में विशाल भंडारे का आयोजन* *जेवनार स्वास्थ्य मेले का आयोजन मानपुर में संपन्न* *भारतीय जनता युवा मोर्चा में सूरज साहू को मिली नई जिम्मेदारी* *कोटा में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन मंदिरों में भगवान शिव की गूंज * *अमरकंटक में संत गुरु रविदास प्रकाशोत्सव श्रद्धा-उल्लास से संपन्न* *महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक, पार्थिव शिवलिंगों का हुआ र...