Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में चलाया गया  वाहन चेकिंग अभियान*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

कागजी जांच व बिना हेलमेट के कई वाहन चालक पाए गए लापरवाह

अमरकंटक के ऑटो व टैक्सी चालकों को शख्त हिदायत दी गई कि जल्द से जल्द अपना टैक्सी परमिट बनवाए ।
//अमरकंटक// मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को दो स्थानों पर एक साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान टू-व्हीलर , फोर-व्हीलर के कागजातों की जांच की गई । कईयों वाहनों में संबंधित कागजात नहीं पाए गए जिन पर चलानी कार्यवाही की गई ।

चेकिंग अभियान थाना प्रभारी एल बी तिवारी के निर्देशन में दोपहर से शाम तक चेकिंग अभियान चलाया गया । सब इंस्पेक्टर पी.एस. बघेल ने बताया कि हाल ही में नगर पालिका कार्यालय में हुई बैठक के निर्देशों के परिपालन में यह चेकिंग की जा रही है । अमरकंटक के ऑटो व टैक्सी चालकों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि वे एक माह के भीतर अगर सवारी में चलते है तो टैक्सी परमिट अवश्य बनवाएँ , प्राइवेट नंबर पर टैक्सी चलाना कानूनन अपराध है , उसी के परिपालन को लेकर यह सख्ती बरती जा रही है । यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने के चार चालान बनाए गए  जिनसे 1200 रुपए की वसूली की गई । वहीं चार पहिया वाहनों के तीन चालान से 1500 रुपए प्राप्त हुए । कुल मिलाकर पुलिस ने 2700 रुपए का आज सोमवार को चालान काटा ।

पुलिस ने पुनः चेतावनी देते हुए कहा कि अमरकंटक के विशेषकर टैक्सी चालक शीघ्र अपने वाहनों को टैक्सी परमिट एवं कागजात सही रखें अन्यथा आगामी कार्रवाई और भी कड़ी होगी ।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति एसआई पी एस बघेल , प्रआर राजेंद्र श्याम , प्रआर प्रवीण कुजूर , आर कमलेश बघेल , आर रवि पटेल , आर कृष्णा रजावट , आर रघुराज सिंह आदि ।

Latest news
*भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात* *रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन* *बिजली के तार की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत* *कोटा नगर पंचायत में लापरवाह अधिकारी और उदासीन जनप्रतिनिधि  गंदगी से बेहाल जनता*
*महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस  गज़मती भानु* *भुगतान नहीं होने से पीएचई ठेकेदारों नें शर्ट उतारकर नवा रायपुर में किया प्रदर्शन*   ...