Global news live
तखतपुर

*बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर*

*तखतपुर ब्यूरो@*/तखतपुर पर अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर/अवैध प्लाटिंग वालों में दहशत का माहौल/
तखतपुर विकासखंड में अवैध प्लाटिंग को लेकर तखतपुर एसडीएम के द्वारा सबसे बड़ी कार्रवाई की गई लगभग 100 एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से प्लाटिंग किया जा रहे कालोनी के निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया अवैध कॉलोनी वालों में दहशत का माहौल है बीजेपी सरकार बनने के बाद यह सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है बिलासपुर शहर से लगे हुए तखतपुर विकासखंड के ग्राम मेंड्रा सैदा घुरु में लगभग 100 एकड़ में अवैध तरीके से प्लाटिंग किया जा रहा था बिना टीएनसी और रेरा की अनुमति के कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था इसे लेकर जिला प्रशासन ने कई बार कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया था उसके बावजूद भी बिल्डर मनमाने तरीके से अवैध प्लाटिंग का काम जोरों से कर रहे थे तखतपुर एसडीएम वैभव कुमार ने शख्ती से कार्यवाही करने जिला प्रशासन की टीम के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे और अवैध कॉलोनी की सीसी रोड है बुलडोजर से उखाड़ करऔर निर्माणाधीन गेट मकान और कच्ची रोड को बुलडोजर से गिरा दिया गया इस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण करने वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है एसडीएम ने कहा एक-दो दिन में और भी कार्यवाही करने का संकेत दिया है।

Latest news
*बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी*