*अमरकंटक के संतों ने किया प्रथम हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कैथलैब का शुभारंभ*

*अमरकंटक के संतों ने किया प्रथम हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कैथलैब का शुभारंभ*
बिलासपुर— बहतराई रोड स्थित प्रथम हॉस्पिटल के वार्षिकोत्सव पर नवीन अत्याधुनिक कैथलैब का भव्य शुभारंभ अमरकंटक से पधारे संतों के सानिध्य में हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर स्वामी रामभूषण दास, श्रीमहंत शारदपुरी जी, स्वामी शुद्धात्मानंद जी, स्वामी महेश चैतन्य जी, स्वामी केदार जी महाराज एवं नर्मदा मंदिर के पुजारी पं. उमेश द्विवेदी ने कैथलैब का उद्घाटन किया। इससे हृदय रोगियों को अब स्थानीय स्तर पर ही आपातकालीन सुविधा मिल सकेगी।
संतों ने कहा – जनता की सेवा ही परमात्मा की सबसे बड़ी सेवा है। संध्या सत्र में मुख्य अतिथि RSS सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र वर्मा, संचालक डॉ. रजनीश पांडेय ने दीप प्रज्वलन किया।
डॉ. पांडेय ने बताया कि छोटा क्लीनिक आज 200 बिस्तरों के नेटवर्क में बदल गया है। इस अवसर पर प्रफुल्ल शर्मा, पूर्णेन्दु भट्ट, पूर्व विधायक राजू क्षत्रिय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

