*बिल्हा पुलिस की कामयाबी दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार*

*बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट समाचार में विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+ 91314 86054*
*ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस को सफलता, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार*
बिल्हा— पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत थाना बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे के नेतृत्व में टीम ने 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार वारंटी 1. मनमोहन कोसले पिता कुजराम कोसले निवासी संबलपुरी और 2. भाउराम जांगड़े पिता दयाराम जांगड़े निवासी बिटकुली हैं।
एक हफ्ते के भीतर थाना बिल्हा द्वारा 4 स्थायी वारंटों की तामिली की जा चुकी है। कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, आरक्षक प्रताप साहू, नरसिंह राज का विशेष योगदान रहा।


