ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*वारे अधिकारी तेरा खेल कीचड़ में नाली निर्माण*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव की रिपोर्ट*

*Pwd राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग बिलासपुर* बरेला नाली निर्माण में पर्दाफाश के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, कीचड़ में ही दफन हो रहा है भ्रष्टाचार
PCC बेस के बिना कीचड़ में बिछा दी सरिया जाली
प्रशासन मौन, ठेकेदार बेलगाम बरेला नदी के पहले नाली में तकनीकी लापरवाही से खतरे में जान
बेस के बिना जाली, जाली के बिना मजबूती बरेला पुल में लाखों का खेल
खबर छपने के बाद भी नहीं लिया संज्ञान, अधिकारियों की अनदेखी से उजागर हो रहा है कमीशनखोरी का खेल
बरेला नाली में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा सूखी सतह की जगह दलदल में बांधी जा रही है सरिया की जाली

समाचार प्रकाशन के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बरेला नदी नाली में कीचड़ में ही बिछा दी सरिया की जाली, अधिकारी छुपा रहे हैं अपनी गलती

बरेला नदी के पास  नाली निर्माण में भारी लापरवाही का मामला सामने आने और समाचार प्रकाशन के बाद भी प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। अधिकारी अपनी तकनीकी गलती को छुपाने में लगे हैं, जबकि मौके पर काम उसी गलत तरीके से जारी है।

नियमत आरसीसी नाली में पहले PCC बेस और लेवलिंग करने के बाद सूखी सतह पर सरिया की जाली बांधनी चाहिए, लेकिन यहां बेस किए बिना ही कीचड़ और पानी भरे गड्ढे में सीधे सरिया की जाली डाल दी गई है, जो तकनीकी रूप से पूरी तरह गलत है।

विशेषज्ञों के अनुसार कीचड़ भरे बेस पर जाली डालने से सरिया में जंग लगेगी और नाली की उम्र आधी रह जाएगी। यह सीधे-सीधे लाखों रुपये के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को दर्शाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि समाचार छपने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि प्रशासन जांच करेगा, लेकिन अधिकारियों ने मौके पर आना तक मुनासिब नहीं समझा। इससे साफ है कि अधिकारी ठेकेदार को बचाने में लगे हैं।

प्रशासन की इस अनदेखी से भविष्य में बड़ा हादसा होने की आशंका है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की होगी।

Latest
*बिल्हा पुलिस की कामयाबी दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार* *विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण शिवरतन शर्मा ने किया* *वारे अधिकारी तेरा खेल कीचड़ में नाली निर्माण* *ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की अंधेरी गली में भटकता तेंदुआ* *डबल इंजन सरकार महापुरुषों को नहीं करती विस्मृत पासी समाज के गौरव को मिला सम्मान सीएम योगी* *ध्यान कुटि जर्जर  देखरेख के अभाव में ढह रहीं * *रामघाट पर टैक्सी यूनियन ने चलाया स्वच्छता अभियान* *बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...