ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देना प्राथमिकता अश्वनी शर्मा आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन

भाटापारा— नगर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड निर्माण का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है। शिक्षा और संस्कारों से ही राष्ट्र का भविष्य सशक्त होगा। प्रार्थना शेड बनने से विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास को गति मिल रही है।

इस दौरान सभापति गोविंद पटेल, पार्षद बंटी टंडन, आनंद साहू, मनीराम साहू सहित शिक्षकगण और वार्डवासी उपस्थित रहे।

Latest
* आदित्य बने भाजपा ग्रामीण जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी* *3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी* *आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन* *श्रीमद् भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ की गूंज* *अमरकंटक के संतों ने किया प्रथम हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कैथलैब का शुभारंभ* *बिल्हा पुलिस की कामयाबी दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार* *विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण शिवरतन शर्मा ने किया* *वारे अधिकारी तेरा खेल कीचड़ में नाली निर्माण* *ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की अंधेरी गली में भटकता तेंदुआ* *डबल इंजन सरकार महापुरुषों को नहीं करती विस्मृत पासी समाज के गौरव को मिला सम्मान सीएम योगी*