*3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी*

*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

जनपद पंचायत कोटा के खैरझिटी में गुणवत्ता विहीन निर्माण की पोल खुली, 2022 में बना शौचालय आज खंडहर
कोटा— जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत खैरझिटी में शासकीय राशि के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। यहां वर्ष 2022 में 3.50 लाख रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय महज 4 साल में ही जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है।
गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण शौचालय की दीवारों में दरारें, छत से पानी टपकना और दरवाजे कमजोर अंदर की सीट जर्जर एवं टंकी में स्लेप नहीं डाला गयाआज की स्थिति में यह शौचालय उपयोग लायक नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय से ही घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था, जिसकी शिकायत मौखिक कई बार की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने अनदेखी कर दी।
4 साल में ही बदहाल हो चुके इस शौचालय को देखकर साफ है कि शासन का पूरा पैसा मिट्टी में मिल गया है। स्वच्छता मिशन के नाम पर केवल कागजों में खानापूर्ति कर दी गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच-सचिव और इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया गया है। अब यह सामुदायिक शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है और शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि कोई तो इसकी सुध ले।

