ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण शिवरतन शर्मा ने किया*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
*बेन्दरी में CC रोड, पंचायत भवन और टिकूलिया में रंगमंच बनेगा प्राइमरी स्कूल में प्रार्थना शेड का लोकार्पण*

भाटापारा— विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने गुरुवार को टिकूलिया एवं बेन्दरी में विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

ग्राम टिकूलिया में रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, वहीं ग्राम पंचायत बेन्दरी में CC रोड एवं नवीन ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन और प्राथमिक शाला में नवनिर्मित प्रार्थना शेड का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांवों का विकास ही प्रदेश के विकास की असली नींव है। भाटापारा विधानसभा के प्रत्येक गांव में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक सुविधाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि टिकूलिया में रंगमंच बनने से सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी और युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। बेन्दरी में CC रोड बनने से कीचड़ और जलभराव से निजात मिलेगी, नया पंचायत भवन बनने से शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिलेगा। स्कूल में प्रार्थना शेड बनने से बच्चों को धूप-बारिश में राहत मिलेगी।

इस दौरान सरपंच टिकूलिया अजय साहू, सरपंच बेन्दरी गायत्री लोकनाथ वर्मा, मथुरा यदु, महाबल बघेल, जागेश्वर ध्रुव, रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest
*बिल्हा पुलिस की कामयाबी दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार* *विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण शिवरतन शर्मा ने किया* *वारे अधिकारी तेरा खेल कीचड़ में नाली निर्माण* *ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की अंधेरी गली में भटकता तेंदुआ* *डबल इंजन सरकार महापुरुषों को नहीं करती विस्मृत पासी समाज के गौरव को मिला सम्मान सीएम योगी* *ध्यान कुटि जर्जर  देखरेख के अभाव में ढह रहीं * *रामघाट पर टैक्सी यूनियन ने चलाया स्वच्छता अभियान* *बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...