Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* भाटापारा चना मिल में नाबालिग मजदूर की मौत, प्रशासन मौन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेब जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*********चना मिल नाबालिग मजदूर की मौत, परिजनों ने मांगा 25 लाख मुआवजा*
मिल राज पंजवानी के स्वामित्व में है। उक्त नाबालिक के मौत का जिम्मेदार कौन है। मिल मालिक अपनी पहुंच बात कर सेटिंग करने में लगे हुए हैं। देखना यह है कि उक्त मौत में पुलिस प्रशासन के द्वारा सेटिंग  कि जा रही है  मामले को दबाने में लगे हुए हैं।
भाटापारा 24 फरवरी/सुरखी स्थित चना फिल्टर मिल में हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और अन्य मजदूरों ने मिल परिसर में हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सुरखी की है। मृतक की पहचान रवि धुव, निवासी ग्राम सुरखी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नाबालिग किसी वजन सामान में दब गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और मजदूरों ने मिल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। सूत्रों के अनुसार, मृतक नाबालिग था। स्कूल सर्टिफिकेट के मुताबिक, मृतक राजीव माता का नाम नीराबाई पिता परसराम ध्रुव उसका जन्म 14 जून 2008 को हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि वह नाबालिग होते हुए भी मिल में काम कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। प्रशासन का दावा है कि मिल में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। बता दें कि श्रम कानून के तहत नाबालिग से श्रम कराना अपराध है। इसके बावजूद मिल में नाबालिग को काम पर रखना लापरवाही को उजागर कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मिल राज पंजवानी के स्वामित्व में है। पुलिस लापरवाही और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। लेकिन यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि क्या नााबालिग को काम पर रखने और सुरक्षा में लापरवाही को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।

Latest news
*विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर*