अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नमामि देवी नर्मदे महिला मंडल का भव्य डांडिया नन्हीं बच्चियों ने बिखेरा जलवा*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

*अमरकंटक में पहली बार सजा डांडिया का भव्य रंग, सास-बहू ने एक साथ थिरक कर बांधा समां*

*अमरकंटक* मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में शारदीय नवरात्र पर पहली बार भव्य डांडिया का आयोजन हुआ। नर्मदा उत्तर तट साप्ताहिक बाजार स्थल पर नमामि देवी नर्मदे नवरंग गरबा महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नन्हीं बच्चियों से लेकर युवतियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की खास बात रही कि सास-बहू की जोड़ियों ने एक साथ गरबा कर सामाजिक समरसता और पारिवारिक प्रेम का संदेश दिया। पारंपरिक वेशभूषा में थिरकती महिलाओं के उत्साह से देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

आयोजन की संयोजक श्रीमती मैत्री बनर्जी, कशिश खत्री और उमा मिश्रा रहीं। वहीं मां नर्मदा मंदिर के मुख्य द्वार पर भी दो दिवसीय डांडिया में नन्हीं बालिकाओं ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी।

Latest
*राजेश रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने* *दशहरा उत्सव में 51 फीट के रावण का होगा दहन* *नमामि देवी नर्मदे महिला मंडल का भव्य डांडिया नन्हीं बच्चियों ने बिखेरा जलवा* *मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया के साथ मना नवरात्र महापर्व* * महामाया दर्शन के बाद कोटा पहुंचे भूपेश बघेल* * 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन, सड़क नेटवर्क होगा मजबूत* * आदित्य बने भाजपा ग्रामीण जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी* *3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी* *आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन* *श्रीमद् भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ की गूंज*