अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया के साथ मना नवरात्र महापर्व*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
*अमरकंटक/गौरेला/पेंड्रा/मरवाही * मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला परिसर में नवरात्र महापर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गरबा डांडिया उत्सव में विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों ने पारंपरिक वेशभूषा में मां आदिशक्ति के भजनों पर गरबा कर परिसर को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती से हुआ। प्राचार्य श्रीमती शैलजा स्वामी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान और एकता की भावना विकसित करते हैं। संस्था के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज ने मंगलकामनाएं दीं।
दो पालियों में आयोजित प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति और सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के पुरस्कार भी दिए गए। बड़ी संख्या में पालकों ने भाग लेकर आयोजन की सराहना की।
