*अखंड राम नाम सप्ताह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री तोखन*

बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट समाचार में विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+ 91314 86054
*बिल्हा की 90 साल पुरानी आस्था: अखंड राम नाम सप्ताह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक और भूपेंद्र सवन्नी*
*बिल्हा बिलासपुर* नगर में चल रहे 90 वर्ष पुराने श्री अखंड राम नाम सप्ताह के अवसर पर सोमवार को बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और छत्तीसगढ़ क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने श्री राम दरबार पहुंचकर दर्शन किए।
तीनों अतिथियों ने श्री राम दरबार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और दरबार की फेरी लगाकर राम नाम संकीर्तन में शामिल हुए। ढोलक-मंजीरे की थाप पर गूंजते राम नाम से पूरा पंडाल राममय हो गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा, “बिल्हा की यह 90 साल पुरानी परंपरा हमारी संस्कृति और आस्था की पहचान है। अखंड राम नाम सप्ताह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो पीढ़ियों से लोगों को जोड़कर रखे हुए है।”
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, “यह परंपरा हमारे बुजुर्गों ने शुरू की थी और आज भी उसी उत्साह के साथ चली आ रही है। यह हमारी एकता और संस्कारों को दर्शाती है। भगवान श्री राम सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।”
क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा श्री राम नाम में अपार शक्ति है। ऐसे आयोजन से नगर में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार होता है। मैं सभी नगरवासियों को इस पुण्य आयोजन की शुभकामनाएं देता हूं।
आयोजन समिति की ओर से नारायण शर्मा, अगर दास एवं विवेक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेण्ड्रे, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मोहन डोरिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, कोमल ठाकुर, महेत्तर गिरी, देवलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

