* महामाया दर्शन के बाद कोटा पहुंचे भूपेश बघेल*

*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*
कोटा गांधी बाग दुर्गा पंडाल पहुंचे भूपेश बघेल, धुंधि दाई मंदिर में हवन-पूजन कर देश की खुशहाली की कामना
कोटा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अल्प प्रवास पर बिलासपुर जिले पहुंचे। विश्व प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में दर्शन के बाद उनका काफिला कोटा पहुंचा।
कोटा के गांधी बाग स्थित दुर्गा पंडाल में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता के दरबार में आशीर्वाद लिया। इसके बाद तेंदुआ स्थित प्रसिद्ध धुंधि दाई मंदिर पहुंचकर हवन-पूजन किया और देश-प्रदेश की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, प्रतीक त्रिवेदी प्रकाश जायसवाल नेम सोनी अखिल अग्रवाल हरीश नामदेव सोनू पांडेय हाशिम अली गुंजन त्रिवेदी जय त्रिवेदी अंकुर वैष्णव सोनू सोनी एवं समिति के सदस्य उपस्थिसहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।



