ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
* 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन, सड़क नेटवर्क होगा मजबूत*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*भाटापारा में 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन सड़क नेटवर्क होगा मजबूत*
*भाटापारा* कृष्णा कॉलोनी और नया पारा वार्ड में कुल 21.27 लाख की लागत से बनने वाले दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया।
इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि विकास का उद्देश्य आम जनता के जीवन को सुविधाजनक बनाना है, वहीं अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में सभापति गोविंद पटेल, पार्षदगण और वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
