ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबरायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राजेश रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*राजेश शर्मा रायपुर रेल डिवीजन में रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने*



*भाटापारा, 19 अक्टूबर* दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अनुमोदन के बाद रायपुर रेल डिवीजन की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) के सदस्यों की सूची जारी की गई है। इसमें भाटापारा के राजेश शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है।

जानकारी स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य अमरजीत सिंह सलूजा ने दी। राजेश शर्मा पिछले 30 वर्षों से रेल समस्याओं और यात्री सुविधाओं के मुद्दे उठाते रहे हैं और पूर्व में बिलासपुर जोन व रायपुर मंडल की सलाहकार समितियों में भी रह चुके हैं।

नियुक्ति पर नगर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद लक्ष्मी वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से यात्रियों की आवाज रेलवे तक पहुंचाएंगे।

Latest
*राजेश रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने* *दशहरा उत्सव में 51 फीट के रावण का होगा दहन* *नमामि देवी नर्मदे महिला मंडल का भव्य डांडिया नन्हीं बच्चियों ने बिखेरा जलवा* *मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया के साथ मना नवरात्र महापर्व* * महामाया दर्शन के बाद कोटा पहुंचे भूपेश बघेल* * 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन, सड़क नेटवर्क होगा मजबूत* * आदित्य बने भाजपा ग्रामीण जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी* *3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी* *आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन* *श्रीमद् भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ की गूंज*