अमरकंटक ग्लोबल न्यूज मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में कराया 108 कन्याओं का पूजन , कन्या भोज कर बांटी स्कूली सामग्री*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

शिरडी के 100 नर्मदा परिक्रमा यात्रियों ने अमरकंटक में कराया 108 कन्याओं का पूजन , कन्या भोज कर बांटी स्कूली सामग्री

शांति कुटी आश्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया कन्या पूजन , स्कूली सामग्री और दक्षिणा भेंटकर लिया आशीर्वाद

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा परिक्रमा पर निकले महाराष्ट्र के शिरडी क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा । करीब 100 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का दल दो बसों के माध्यम से ओंकारेश्वर के दक्षिण तट से नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ कर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं पूजन-अर्चन करते हुए अमरकंटक पहुंचा । यहां श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा शांति कुटी आश्रम में विश्राम किया ।

इस दौरान परिक्रमा यात्रियों द्वारा धार्मिक आस्था एवं सेवा भावना के साथ 108 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया । कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन एवं प्रसाद ग्रहण कराया गया तथा दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया । इसके साथ ही बच्चों को स्कूली सामग्री भी वितरित की गई । इस पुनीत आयोजन से श्रद्धालुओं के साथ कन्याओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला ।
शिरडी निवासी हेमलता खुलगे कोपरगांव (शिरडी) ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के शिरडी क्षेत्र से महिला एवं पुरुषों का करीब 100 सदस्यीय दल दो बसों के माध्यम से मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहा है । सभी परिक्रमा यात्री पूरे उत्साह और आनंद के साथ परिक्रमा यात्रा कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि वर्ष में चार से पांच बार नर्मदा परिक्रमा करने का अवसर मिलता है । अमरकंटक पहुंचकर 108 कन्याओं का पूजन एवं भोज कराया गया तथा बच्चों को स्कूली सामग्री वितरित कर सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

श्रद्धालुओं का यह दल अगले दिन माई की बगिया से तट परिवर्तन कर दक्षिण तट की ओर प्रस्थान करेगा और मां नर्मदा की परिक्रमा को आगे बढ़ाएगा । मां नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा , धार्मिक आस्था और सेवा भाव के साथ निकली यह यात्रा परिक्रमा के आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाती है ।

Latest
*अमरकंटक में कराया 108 कन्याओं का पूजन , कन्या भोज कर बांटी स्कूली सामग्री* *शरीर नश्वर है सेवा अमर है  कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने देहदान कर रचा इतिहास* *पुलिस एवं नगर सेना में हुआ चयन शिवरतन शर्मा ने दी बधाई* *मुंबई आतंकी हमला मे शहादत को किया गया नमन* *भाटापारा विधानसभा को मिली 47 करोड़ 90 लाख की बड़ी सौगात* *रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित शोक में डूबा यादव समाज* *10 जनवरी 2027 कलचुरी कलार समाज रतनपुर में मिलेगा आपके बेटे-बेटी के लिए योग्य रिश्ता* *डिप्टी सीएम अरुण साव का कलचुरी समाज ने किया स्वागत* *आस्था की भव्य अभिव्यक्ति बनी चुनरी महोत्सव* *प्रकाश पर्व एवं गौरी-गौरा पूजा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि*