रायपुर

*पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर में एमएससी रसायन शास्त्र यूटीडी पीजी पाठ्यक्रम में कगलू 2 छात्रों का चयन हुआ है*

पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर में एमएससी रसायन शास्त्र यूटीडी पीजी पाठ्यक्रम में कगलू 2 छात्रों का चयन हुआ है

/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

“पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़ “
अंडर टीचिंग डिपार्टमेंट) पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विभिन्न विषयों में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा 26 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।
इस परीक्षा में दुर्गूकोंदल अंचल से पहली बार 5-6 छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।
कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गूकोंदल के दो छात्राओं ने एमएससी रसायन शास्त्र के लिये केटेगरी टाॅप-10 में जगह हासिल की है। दोनों ही छात्र दुर्गूकोंदल तहसील के सुदूर क्षेत्र से हैं। ऐसे ही सुदूर अंचल के बहुत से अन्य छात्र-छात्राएं हैं जिनको विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य व देश के टाॅप संस्थाओं तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। राज्य के बड़े व टाॅप यूनिवर्सिटी में चयन होने से निश्चित ही अंचल के अन्य छात्र छात्राएं प्रेरित होंगे।
चयनित छात्र गंगेश्वर कुमार सहारे ग्राम ईरागांव, पोस्ट दमकसा का रहने वाला है, इन्होंने ओव्हर ऑल रैंक 29, कैटेगरी रैंक 06 हासिल किया है। बसंती उइके ग्राम हमतवाही, पोस्ट गुरवंडी के रहने वाली है, इन्होंने ओव्हर ऑल रैंक 58, कैटेगरी रैंक 08 हासिल की है।
बातचीत के दौरान गंगेश्वर कुमार सहारे ने कहा कि आगे पीएचडी कर के रिसर्च के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहता हूं, वैज्ञानिक बनना चाहता हूं। वही बसंती उइके ने कहा कि मैं आगे प्रोफेसर बनना चाहती हूं।
उक्त अवसर पर दोनों छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डी.एल. बढ़ाई, सभी सहायक प्राध्यापक, स्टाफगण व सभी साथियों द्वारा ढेर सारी बधाई दी है।

Latest
*देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत* *यादव समाज का दिवारी नृत्य-गायन लोकसंस्कृति की बिखरी छटा* * मांस मटन की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी के नाम ज्ञापन* *आस्था और परंपराओं का प्रतीक है गौरा गौरी पर्व  अश्वनी शर्मा* *कीचड़ में डूबा गंगानगर मच्छरों के आतंक से त्रस्त जनता पार्षदअधिकारी बने मूकदर्शक* *पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में बेलगहना में उमड़ा जनसैलाब* * सी एम साय ने 316 करोड़ रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन व  लोकार्पण* *अमरकंटक में श्रद्धा के साथ मनाई गई आंवला नवमी* *युवाओं को खेलों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता अश्वनी शर्मा* *अमरकंटक में गुजराती भाषा में संगीतमय  कथा का भव्य आयोजन*