ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*उगते सूरज को अर्घ्य उमड़ा जन सैलाब*

,

ग्लोबल न्यूज़ चंद्र कुमार निणे॔जक  की रिपोर्ट बिलासपुर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण
तोरवा छठ घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आतिशबाजी और जयकारों से गूंजा अरपा तट




(बिलासपुर)  उषा की पहली किरण के साथ सोमवार की सुबह अरपा नदी के तोरवा छठ घाट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त से ही व्रती और श्रद्धालु घाट पर जुटने लगे। व्रतियों ने नदी के जल में खड़े होकर फल, नारियल, गन्ना और ठेकुआ से सजे सूप-दउरा के साथ उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इसी के साथ 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण हुआ और चार दिवसीय छठ महापर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हो गया।
सूर्योदय के समय हुई आतिशबाजी, छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा अरपा तट गूंज उठा। छठ पूजा समिति की ओर से व्रतियों के लिए दूध की व्यवस्था की गई थी। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह एवं राजेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सूर्यदेव को नमन कर श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज एवं सहजानंद समाज के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह   महापर्व 26 वर्षों से अरपा तट पर निरंतर मनाया जा रहा है।
आयोजन में इन, सदस्यों का रहा विशेष योगदान

छठ महापर्व 2026 के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा एवं सचिव विनोद सिंह ने सफल आयोजन के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन, नगर निगम, विभिन्न विभागों, स्वास्थ्य सेवाओं, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगी सदस्यों और समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोज में इन, सदस्यों का रहा विशेष योगदान*
     छठ महापर्व 2026 के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा, सचिन विनोद सिंह सहित डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास, रोशन सिंह, सुधीर झा, ए के कंठ, लव कुमार पूजा राम प्रताप सिंह निर्भय चौधरी ,धनंजय झा ,प्रशांत सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी, डॉक्टर मुकुंद रंजन सिंह, पी सी झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिह, रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिह, राजीव गिरी ,शशि नारायण मिश्रा, विकास राय, सतीश सिह, विनोद  सिन्हा, हेमंत झा  राहुल सिह, रूपे कुशवाहा आदित्य सिह का विशेष सहयोग रह
संरक्षक मंडल एस पी सिंह, वी एन झा, आर पी सिहं, अशोक झा, गणेश गिरी, बृजेश सिहं एन पी शर्मा, बृजेश सिंह, अभय नारायण राय, विजय ओझा एस के सिहं

Latest
*उगते सूरज को अर्घ्य उमड़ा जन सैलाब* *जिले मे जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन* *सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की पूजा-अर्चना* *आत्मीयता और अपनत्व के संग  भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल का जन्मदिन* *भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे छठ व्रतियों का उमड़ा जनसैलाब* *36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को दिया अर्घ्य* *कल्याणिका में गूंजा लोकतंत्र का स्वर नन्हे सांसदों की* *राष्ट्रीय रामायण मेला की  पंचदिवसीय आयोजन का संकल्प* *भाटापारा में धान खरीदी महाअभियान अध्यक्ष अश्वनी ने शुरू कराई खरीदी*