ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*7 दिसंबर को राउत नाचा महोत्सव रतनपुर में तैयारी*

*रतनपुर बिलासपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल जिला प्रतिनिधि की रिपोर्ट*

*रतनपुर में 20 वां विराट मड़ई मेला एवं राऊत नाच महोत्सव 07 दिसम्बर को, तैयारी बड़े जोरों पर*

माँ महामाया की नगरी रतनपुर में पिछले 19 वर्षों की अपार सफ़लता के बाद इस वर्ष भी विराट मड़ई मेला एवं राऊत नाच महोत्सव 07 दिसम्बर 2026 को आयोजन करने का निर्णय लिया गया है l

छ ग में मड़ई मेला का परंपरा आज भी जीवित है इसका नजारा विगत कई वर्षो से रतनपुर के तराई में यादव समाज कल्याण समिति के द्वारा आयोजन किया जा रहा है l इस आयोजन का इंतजार रतनपुर वासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को वर्ष भर रहता है जिसमें नर्तक दलों के द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रस्तुति की जाती है l इस आयोजन में गढ़वा बाजा और मुरली की तान पर नर्तक दल जमकर थिरकते नजर आयेंगे l राऊत नाच की प्रस्तुति शाम 4 बजे से प्रारम्भ होकर देर रात तक चलेगी जिसके तैयारी के लिए समाज के लोग युद्धस्तर पर तैयारी में जुट गए हैंl

*राऊत नाच महोत्सव में प्रथम पुरस्कार 21 हजार सहित लाखों के ईनाम*

महोत्सव में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये नकद एवं रनिंग शील्ड , द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये नकद एवं रनिंग शील्ड, तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये नकद एवं रनिंग शील्ड , चतुर्थ पुरस्कार 4 हजार रुपये नकद एवं स्मृति चिन्ह, पंचम पुरस्कार 3 हजार रुपये नकद एवं स्मृति चिन्ह,षष्ठम पुरस्कार 2 हजार रुपये नकद एवं स्मृति चिन्ह एवं सांत्वना पुरस्कार 1000 नकद एवं स्मृति चिन्ह भाग लेने वाले प्रत्येक टीम को प्रदान किया जाएगा l

*नर्तक दलों को निःशुल्क भरपेट भोजन*
यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष कन्हैया यादव जी ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने वालों रतनपुर ,बिलासपुर के अलावा अन्य जिलों आए सभी नर्तक दलों के निःशुल्क भोजन का व्यवस्था की जायेगी

*समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान*



कार्यक्रम में यादव समाज के कोषाध्यक्ष सुरेश ने बताया प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने 10 वी एवं 12 वी में नगर में टॉप किए उन्हें नकद पुरूस्कार,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा l साथ ही नगर के अन्य प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने राज्य में राष्ट्रीय स्तर पर रतनपुर नगर का नाम रौशन किया हैं l

*यादव समाज छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार*



समिति के सचिव मनोज यादव  ने बताया कि नगर में अध्ययन कर रहे यादव समाज छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 06 नवंबर 2026 दिन रविवार को किया जाएगा जिसमें
1.प्राथमिक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता,
2.माध्यमिक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता,
3.हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता, तथा
4.कॉलेज स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता किया जाएगा l प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों नकद पुरूस्कार,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर तथा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार में स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहन किया जाएगा l

*समाज के वृद्ध जनों का सम्मान*

युवा अध्यक्ष शांति लाल ने बताया कि समाज के लिए समर्पित जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर एकता के सूत्र मे संगठित कर रखे हैं  समाज के ऐसे 5 वृद्ध जनों का चयन कर उन्हें शाल श्री फल एवं पगडी पहनाकर मंच पर अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा l

*विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जन जागरुकता अभियान का आयोजन*

युवा समिति के उपाध्यक्ष अरुण यादव ने बताया कि रक्तदान से किसी को भी जीवनदान मिल सकता है साथ ही रक्तदान करने से आम इंसान खास इंसान बन जाता है, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यादव समाज कल्याण समिति एवं सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ तथा महिला यादव समाज रतनपुर के संयुक्त तत्वावधान विशाल स्वैच्छिक रक्त दान शिविर एवं जन जागरुकता अभियान का आयोजन 06 नवंबर 2026 दिन रविवार सुबह 10 बजे से 5 बजे तक यादव समाज प्रांगण में किया जाएगा l

आयोजन को सफ़ल बनाने में कन्हैया यादव,  बसंत यादव, शिव यादव, रामसेवक यादव मनोज यादव,अनिल यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, सुरेश यादव, राजा यादव, कृष्णा यादव, संतोष यादव, नीरज यादव,शांति यादव,अरुण यादव, विजय यादव बलदाऊ यादव, राजेश यादव भूपेंद्र यादव,प्रदीप यादव,अजय शैलेश यादव  शिवनाथ यादव, दिलीप यादव, महेश गोपाल, अखिलेश यादव एवं समाज के लोग युद्ध स्तर में तैयारी कर रहे हैं l

Latest
*अमरकंटक में गुजराती भाषा में संगीतमय  कथा का भव्य आयोजन* *7 दिसंबर को राउत नाचा महोत्सव रतनपुर में तैयारी* *छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं न,पा, अध्यक्ष अश्वनी शर्मा* *उगते सूरज को अर्घ्य उमड़ा जन सैलाब* *जिले मे जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन* *सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की पूजा-अर्चना* *आत्मीयता और अपनत्व के संग  भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल का जन्मदिन* *भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे छठ व्रतियों का उमड़ा जनसैलाब* *36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को दिया अर्घ्य*