छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाजपा एक सशक्त संगठन है शिवरतन*

***भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****भाजपा एक सशक्त संगठन है जिसमे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है- शिवरतन शर्मा*
*संगठन चुनावों को लेकर शहर भाजपा की कार्यशाला संपन्न:30 नवम्बर तक होंगे बूथ के चुनाव*
 
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज*-भाजपा में संगठन चुनावों को लेकर भाटापारा शहर भाजपा की कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें बूथ के चुनावों की प्रक्रिया से मंडल सहयोगियों को अवगत कराया गया। बैठक में उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़  शिवरतन शर्मा, चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि  शहर में बूथ सहयोगियों की नियुक्ति की गई हैं। यह सहयोगी बूथ के चुनाव करवाएंगे.
  कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा ने कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा शहर के बूथ-बूथ पर बने, इस हेतु बूथ समितियों का गठन होना चाहिए। इसी के साथ उस बूथ में मतदाता सूची अनुसार पन्ना प्रमुख भी निर्धारित किया जाएगा.
शिवरतन शर्मा ने आगे बताया कि  बूथ अध्यक्ष के चुनाव के बाद शक्ति के अंदर संयोजक और उसके बाद मंडल अध्यक्ष का चुनाव और फिर जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से सभी को अवगत करवाया..उन्होंने कहा कि भाजपा एक सशक्त संगठन है जिसमे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
    भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जहां पूर्ण रूप से पारदर्शिता के साथ संगठन के चुनाव किए जाते हैं। कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने के लिए संगठन पर्व में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाने की बात शिवरतन शर्मा ने कही और उन्हें प्रोत्साहित किया।
  उक्त बैठक में राकेश तिवारी, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, धीरज मिश्रा, मनिंदर सिंह गुम्बर, योगेश अंनत, राजा कामनानी, नीरा साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे..

Latest
*आस्था और परंपराओं का प्रतीक है गौरा गौरी पर्व  अश्वनी शर्मा* *कीचड़ में डूबा गंगानगर मच्छरों के आतंक से त्रस्त जनता पार्षदअधिकारी बने मूकदर्शक* *पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में बेलगहना में उमड़ा जनसैलाब* * सी एम साय ने 316 करोड़ रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन व  लोकार्पण* *अमरकंटक में श्रद्धा के साथ मनाई गई आंवला नवमी* *युवाओं को खेलों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता अश्वनी शर्मा* *अमरकंटक में गुजराती भाषा में संगीतमय  कथा का भव्य आयोजन* *7 दिसंबर को राउत नाचा महोत्सव रतनपुर में तैयारी* *छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं न,पा, अध्यक्ष अश्वनी शर्मा* *उगते सूरज को अर्घ्य उमड़ा जन सैलाब*