ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान*

*बिल्हा ग्लोबल न्यूज! 13 अक्टूबर! रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट*

श्री अग्रसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल के नाम एक और गौरवशाली उपलब्धि, प्राचार्य जितेश अग्रवाल को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

श्री अग्रसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिल्हा के गौरवमयी इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया।

भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से विद्यालय के प्राचार्य एवं बिल्हा अग्रवाल समाज के गौरव  जितेश अग्रवाल  को सम्मानित किया गया।

एक कुशल प्राचार्य के रूप में शिक्षा के प्रति उनका समर्पण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता और विद्यालय को निरंतर नई ऊँचाइयों तक ले जाने का उनका प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और बिल्हा नगर के लिए गौरव का विषय है।

इस सम्मान से समस्त विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।

Latest
*बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*