करगी रोड कोटा

*राज्यपाल महोदय के नाम पर अनुभागीय अधिकारी को सोपा गया ज्ञापन*

तेंदुआ से जितेंद्र भास्कर की रिपोर्ट
युवाओं को निःशर्त जेल से रिहा किया जाए : साधेलाल भारद्वाज


कोटा: ग्लोबल न्यूज@-विधानसभा घेरने वाले 29 युवा साथियों ने नग्न सड़क पर दौड़कर भूपेश सरकार को जगाने का काम किया है। जिन्हें पकड़कर पुलिस ने जेल में डाल दिया है। प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नि:शर्त जेल से रिहा करने की मांग की है। सतनामी समाज के अखिल भारतीय सतनाम कल्याण समिति कोटा ब्लॉक अध्यक्ष श्री साधेलाल भारद्वाज ने कहा कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी कर रहे हैं। यह प्रकरण 2007-08 से है। राज्य सरकार की जांच में फर्जीवाड़ा भी सही पाया गया है।


राज्य में 267 लोग फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। लेकिन उस समय शासन मे बैठे नेता और अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरक्षित वर्ग द्वारा इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज उठाते रहे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह आरक्षित वर्ग के हक अधिकार की लड़ाई है। समाज के प्रमुख निलेश भार्गव ,भूवन लहरे ,के आर मिरी,रामू बघेल, कृष्ण कुमार कुरे, सतनाम जोशी ,जितेंद्र भास्कर उपस्थित रहे।

Latest
*स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन* *अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत* * परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित* *ब्रेकिंग न्यूज़  कोटा CHC बना रेफर सेंटर गरीब मरीज प्राइवेट में लुटने को मजबूर* *ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न* *कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन*