अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए कपड़े जूते व शैक्षणिक सामग्री*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा अमरकंटक अध्यक्ष ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए कपड़े,जूते व शैक्षणिक सामग्री

सामग्री पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे,श्रावण मास में होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान


अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा अमरकंटक के अध्यक्ष द्वारा एक सराहनीय सामाजिक सेवा अभियान चलाया गया । महासभा के नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद गौतम ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ नगर के वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अति गरीब एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों को कपड़े , जूते , चप्पल , तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया ।

सेवा कार्य के दौरान छोटे-छोटे बच्चों को उपयोगी सामग्री प्रदान की गई । नए कपड़े और जूते पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे । कई बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई और दैनिक जीवन में इन सामग्रियों से काफी सहायता मिलेगी ।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों , अभिभावकों एवं ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने इस जनकल्याणकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की । लोगों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग , संवेदना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं ।

नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद गौतम ने कहा कि यह समाज की ओर से एक छोटा सा सेवा प्रयास है । मां नर्मदा की कृपा से ब्राह्मण समाज सदैव धार्मिक , आध्यात्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है ।

उन्होंने बताया कि आगामी श्रावण मास में विप्र समाज एवं जनसहयोग से अमरकंटक क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण , हरित विकास और जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा ।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं ।

Latest
*अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत* * परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित* *ब्रेकिंग न्यूज़  कोटा CHC बना रेफर सेंटर गरीब मरीज प्राइवेट में लुटने को मजबूर* *ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न* *कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन* *अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा* *चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था* *भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ*