*चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था*


*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*
अमरकंटक में 23 से 26 अक्टूबर तक श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक इन दिनों आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। सोनमुड़ा मार्ग स्थित श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ (श्रीयंत्र मंदिर) अपनी भव्य स्थापत्य कला और श्रीविद्या परंपरा पर आधारित विशिष्ट संरचना के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है।
महोत्सव कार्यक्रम
-23 अक्टूबर शोभायात्रा, कुंभ पूजन, अग्नि मंथन, दीप आराधना, चतुर्वेद पारायण
– 24 अक्टूबर शांति अनुष्ठान, अधिवास, नवयोनी लिंगम पूजन, यंत्र स्थापना
– 25 अक्टूबर महालक्ष्मी पूजन, यज्ञशाला पूजन, कन्या पूजन, दंपति पूजन
– 26 अक्टूबर यज्ञ मंडप पूजन, प्राण-प्रतिष्ठा, महाकुंभाभिषेक, पूर्णाहुति
आश्रम के प्रमुख स्वामी शरद पुरी जी महाराज* ने बताया कि यह आयोजन सनातन संस्कृति और वैदिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनेगा। देश-प्रदेश से हजारों संत-महात्मा और श्रद्धालु पहुंचेंगे।
