अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में गूंज रही शिव महिमा, शांति कुटी आश्रम में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा

मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर शांति कुटी आश्रम में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन श्री वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम ट्रस्ट अलवर (राजस्थान) द्वारा किया जा रहा है। मुख्य यजमान शशि देवी एवं गोपाल सिंह वर्मा धनेट परिवार हैं।

शुभारंभ पर पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और “हर-हर महादेव” के जयघोष से अमरकंटक शिवमय हो गया। शोभायात्रा मां नर्मदा उद्गम मंदिर पहुंची जहां विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया गया।

कथा वाचक – व्यासपीठाचार्य स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज अपने श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाल रहे हैं।

शांति कुटी के श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दास जी महाराज ने बताया कि इस आयोजन से अमरकंटक में आध्यात्मिक चेतना का नया वातावरण निर्मित हुआ है। राजस्थान अलवर से आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Latest
*वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन* *अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा* *चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था* *भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ वन अधिकार का पट्टा फिर भी धान बेचने से वंचित बैगा परिवार* *ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट बाल आयोग ने लिया संज्ञान DEO बिलासपुर से मांगी जांच रिपोर्ट... *बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा  खालसा प्राइड का जलवा फाइनल में बनाई जगह*
*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दो वार्डो का भूमि पूजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सरगुजा संभाग के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार*