*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दो वार्डो का भूमि पूजन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज़ रिपोर्टर जुगल किशोर तिवारी*
भाटापारा में विकास अब सिर्फ बात नहीं, जमीन पर दिखाई दे रहा है अध्यक्ष अश्वनी शर्मा
भाटापारा ग्लोबल न्यूज नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाटापारा में विकास अब सिर्फ बात नहीं, जमीन पर दिखाई दे रहा है। हमारी नीति स्पष्ट है हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास और हर नागरिक तक सुविधाओं की पहुंच।
उन्होंने कहा गुरुनानक वार्ड में बोध विहार का विकास और बलभद्र वार्ड में शहीद वीर नारायण सिंह परिसर का निर्माण इस बात का प्रमाण है कि पालिका विकास के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को भी महत्व दे रही है। शहीद वीर नारायण सिंह का नाम सिर्फ परिसर से नहीं जुड़ेगा बल्कि उनके शौर्य की प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचेगी।
अध्यक्ष शर्मा ने कहा जनता ने हमें जिम्मेदारी दी है, जवाब काम से देना है। भाटापारा के विकास में न गति कम होगी न संकल्प। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्षद, एल्डरमेन और वार्डवासी मौजूद रहे।
