कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*39 परिवारों की खुशी लौटाई जिला कोंडागांव पुलिस ने*

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956


दिनांक 02 मई 2026

कोंडागांव

अप्रैल में 12 गुम बच्चों एवं 27 व्यक्तियों को विभिन्न राज्यों से सकुशल घर पहुँचाया”

कोंडागांव पुलिस का अप्रैल माह गुमशुदा खोज अभियान में शानदार सफलता”

दिनांक 01अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे माह जिले में दो विशेष अभियान  आपरेशन मुस्कान एवं आपरेशन तलाश बड़े पैमाने पर चलाए गए।
इन अभियानों के माध्यम से कोंडागांव पुलिस की मेहनत, समर्पण और कुशल रणनीति का परिणाम यह रहा कि कुल 39 गुमशुदा व्यक्तियों (12 बच्चे  27 वयस्क) को विभिन्न राज्यों से सुरक्षित ढंग से ट्रेस कर उनके परिवारों को सुपुर्द किया गया। यह सफलता न केवल लापता व्यक्तियों की खोज का कीर्तिमान है, बल्कि परिवारों में खुशियों की बहार लाने का भी प्रतीक है।

आपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत 12 गुमशुदा बालक एवं बालिकाओं को मुंबई, तमिलनाडु सहित अन्य विभिन्न राज्यों से सकुशल रिकवर किया गया।  उनके माता-पिता महीनों से चिंता, आँसू और दुख भरे जीवन व्यतीत कर रहे थे। कोंडागांव पुलिस की टीमों ने इन नन्हे-मुन्नों की खोज में दिन-रात एक कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, अन्य राज्यों की पुलिस के साथ उत्कृष्ट समन्वय तथा आधुनिक सूचना तंत्र का बेहतर उपयोग करते हुए इस मिशन को सफल बनाया गया। सभी बच्चों को उनके माता-पिता/अभिभावकों के हाथों सौंपते समय उनकी खुशी का ठिकाना नही था।

इसी प्रकार आपरेशन तलाश अभियान के तहत 27 गुमशुदा पुरुष एवं महिलाओं को अलग-अलग राज्यों से ट्रेस कर उनके परिवारों तक पहुँचाया गया। इनमें विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्ति शामिल थे जो रोजगार की तलाश, स्वास्थ्य समस्याओं, पारिवारिक कारणों अथवा अन्य परिस्थितियों में घर से दूर हो गए थे। पुलिस टीमों की निरंतर निगरानी, सूचनाओं के आदान-प्रदान और अन्य राज्यों के सहयोग से इन सभी व्यक्तियों को सुरक्षित उनके घर वापस लाया गया।ये दोनों अभियान पुलिस अधीक्षक कोंडागांव  आकाश श्रीश्रीमाल के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के सतत निर्देशन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के कड़े पर्यवेक्षण तथा समस्त थाना प्रभारियों के दृढ़ नेतृत्व में संचालित किए गए। जिले की प्रत्येक थाना टीम, जिला पुलिस मुख्यालय की विशेष सेल तथा अन्य राज्यों की पुलिस इकाइयों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर यह अभूतपूर्व सफलता हासिल की गई।

पुलिस अधीक्षक  आकाश श्रीश्रीमाल ने कहा “गुमशुदगी किसी परिवार के लिए सबसे बड़ा दर्द है। कोंडागांव पुलिस का संकल्प है कि जिले का कोई भी व्यक्ति लापता नहीं रहेगा। अप्रैल माह में 39 परिवारों की खुशी लौटाना हमारी टीम का गौरव है। हमने साबित कर दिया कि नक्सल मुक्त कोंडागांव अब बाल-सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा और परिवार पुनर्मिलन का प्रतीक बन चुका है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कपिल चन्द्रा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि “हर सफल रिकवरी एक परिवार की मुस्कान है। हमारा प्रयास जारी रहेगा।” कोंडागांव पुलिस इन अभियानों के माध्यम से जनसेवा, बाल-कल्याण तथा नागरिक सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्यरत है।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में सील मोहर कांड* *बिल्हा ब्रेकिंग न्यूज़ चंद्रशेखर बांधे को पुलिस ने दबोचा लोहे का गैती जप्त* *वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव म... *छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी में सन्नाटा प्रदूषण विभाग ने 3 माह से रोका प्लांट* *एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ... *ब्रेकिंग न्यूज़ अश्वनी शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली*