*इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*मंडी बोर्ड प्रातांध्यक्ष निर्वाचित होने पर इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई*
भाटापारा 11 सितंबर/ छग मंडी एवं मण्डी बोर्ड कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ के लिए हुए निर्वाचन में भाटापारा कृषि उपज मंडी में पदस्थ सचिव चुन्नी लाल ध्रुव प्रान्ताअध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुए है ,उनके निर्वाचन पश्चात प्रथम कार्यक्षेत्र भाटापारा आगमन पर क्षेत्र के विधायक साव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी है।
विधायक साव ने विश्वास व्यक्त किया कि ध्रुव अपने कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे भाटापारा मंडी के इतिहास में ये पहला अवसर है जब यहां पदस्थ कोई अधिकारी कर्मचारी प्रदेश स्तरीय टीम में इतने बड़े ओहदे में पहुंचा है। विदित हो नवनिर्वाचित मंडी बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चुन्नी लाल ध्रुव स्थानीय कृषि उपज मंडी में पदस्थ है







