Global news live
कांकेर

*एक नई पहल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माटोली में–प्राचार्य की*



//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//

एक नई पहल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माटोली के प्राचार्य प्रदीप बिस्वास ने एक नई पहल की शुरुआत किया है जिसमे उन्होंने उनके आस पास के मिडिल एवं प्राथमिक शालाओं को शा.उ.मा. शाला माटोली में रखे अनुपयोगी टेबल-बेंच को देने का फैसला किया है।अन्य शालाओ द्वारा मरम्मत के बाद इस टेबल -बेंच को बच्चों को बैठने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।इस प्रकार के पहल से प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य प्रदीप बिस्वास एवं संकुल समन्वयक परिमल राय ने पूर्व माध्यमिक शाला पी.व्ही.08,शासकीय प्राथमिक शाला पी.व्ही.30,प्राथमिक शाला उड़िया पारा, प्राथमिक शाला माटोली,प्राथमिक शाला पी.व्ही.29 को अब तक सैकड़ों टेबल-बेंच दिया है।इस प्रकार के कार्य से आस-पास के ग्रामीण, पालक एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहना की है।यह शायद जिले का पहला स्कूल होगा जो अन्य शालाओं में इस प्रकार मदद कर रहा है।संकुल के अन्य शिक्षक गुरुदास बैनर्जी, होरीलाल साहू,गणेश दास,नारद बिस्वास,कन्हैया कचलम, मनोज राय, तापस समद्दार पालक महानंद बिस्वास,विकाश मंडल,सुबल मंडल,अपु माझी,प्रद्दुत पाल के इस प्रकार के कार्य की सरहानीय कदम का स्वागत किया एवं प्राचार्य प्रदीप बिस्वास की सराहना की है।

Latest news
*विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* *उत्पाती बंदरों ने बिगाड़ी  करोड़ों की विद्युती साज सज्जा* *न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति* *मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी*  *प्रशासन का चला बुलडोजर 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए* *अमरकंटक संत समाज पुजारियों की गहन चर्चा* *पंचायत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन पूर्व विधायक शिवरतन ने दिलाई सदस्यता*
*रूद्रगंगा आश्रम की बावली जलमग्न, पीने योग्य नहीं रहा पानी*