Global news live
बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बिलासपुर एस0 पी0 ने स्वयं की ऑटो की सवारी एवम संध्या आयोजित की यातायात की पाठशाला*


*बिलासपुर से शिव तिवारी की रिपोर्ट*


*”चेतना” के दूसरे दिन “सड़क सुरक्षा” अंतर्गत निकली “ऑटो रैली”*
*➖एस0 पी0 ने स्वयं की ऑटो की सवारी एवम संध्या आयोजित की यातायात की पाठशाला*


*सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चेतना के दूसरे दिन ,आज प्रातः 08 बजे स्थानीय पुलिस परेड मैदान से लगभग 3000 ऑटो चालकों की रैली शहर में निकाली गई*

*जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर आटो रैली को रवाना की, इससे पूर्व उन्होंने ऑटो चालकों को “अब सड़कों पर खून की बूंदे नहीं” की “शपथ” दिलाई।*

*कार्यक्रम की खास बात यह रही की पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं ई- रिक्शा पर सवार होकर रैली में शामिल रहे।*

*इसी क्रम में आज शाम को चेतना के अंतर्गत यातायात के परिप्रेक्ष्य में शहर के 10 प्रमुख चौक चौराहों में यातायात की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया, सड़कों में दो पहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहन कर चलने की सलाह दी गई तथा कार जैसे वाहनों में हमेशा सीट बेल्ट लगाकर यात्रा करने , नशा कर वाहन कभी ना चलाएं और दो पहिया में तीन सवारी न चलने, वाहन चलाते हुए मोबाइल से बातें ना करने, और हमेशा यातायात के नियमों का पूरी तरह पालन करने की सलाह दी गई l आज बहतराई चौक में मार्मिक चेतना मंच की प्रमुख अंकिता पांडे एवं ऊर्जा पार्क राजकिशोर नगर में सपना महिला समूह के द्वारा आयोजित यातायात की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि “बालक हमारे देश के भावी नागरिक हैं इन्हें यातायात की जानकारी होना अनिवार्य है और यातायात की पाठशाला के अंतर्गत दी जा रही जानकारी इनके और देश के हित में होगी तथा इससे सड़क दुर्घटना में अंकुश लगेगा कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नीरज चंद्राकर, डीएसपी संजय साहू, तथा यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे के साथ-साथ बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध जन भी उपस्थित थेl*

*इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीरज चंद्राकर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप सर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी ,उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू सर, निरीक्षक एसo अख्तर,सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे,जावेद अली (केमरामेन) प्रतिज्ञा सिंह मैडम (समाज सेविका) डॉ सुषमा पांडे मैडम (आनंद सागर सेवा प्रवाह) बिंदु सिंह कच्छवाहा मैडम (महिला जागृति) के साथ-साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।*

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*