Global news live
पंखाजूर

*भूपेश सरकार के बेरूखी से क्षेत्र के ग्रामीण साल बीज को औने पौनै दाम में बेचने मजबूर : राधे लाल नाग*



!बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट!

पखांजुर ग्लोबल न्यूज़@
छत्तीसगढ़ के प्रमुख वनोपज में से एक साल के बीज संग्रह का सही दाम ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जंगल की तमाम कठिनाइयों और जद्दोजहद कर संग्रह किए गए इन बीजों को ग्रामीण व्यापारियों व बिचौलियों को औने पौनै दाम में बेचने को मजबूर हैं। खास बात यह है कि सरकार की ओर से बीज का दाम 18 से 20 रुपये तय किया गया है। लेकिन सरकार द्वारा बीज नहीं खरीदने के चलते बिचौलिए कमा रहे हैं और ग्रामीण ठगी का शिकार बन रहे हैं।
उक्त बातें नगर पंचायत अध्यक्ष राधे लाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही उन्होने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंतागढ़ कोयलीबेड़ा आमाबेड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों के ग्रामीणो द्वारा प्रति वर्ष साल बीज का संग्रहण किया जाता है । जिसे शासन द्वारा खरीदी किया जाता है। ‘लेकिन पहली बार है,वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा साल बीज का ग्रेड निर्धारण कर दो श्रेणी में रखा गया है। जो कि संग्रहको को परेशान करने के लिए है अपने-आप को किसानों व ग्रामीणों के शुभ चिंतक कहने वाले भूपेश सरकार द्वारा नये नये नियम कायदे लागू कर सिर्फ परेशान किया जा रहा है, ग्रामीणों द्वारा संग्रहित साल बीज को बेचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इधर बोला जा रहा है कि लक्ष्य पूरा हो चुका है इसलिए खरीदी बंद कर दिया गया है।जबकि शासन के द्वारा कही पर भी किसी भी प्रकार के साल बीज खरीदी किया ही नहीं गया है। इस वर्ष वन क्षेत्र के ग्रामीणों ने बहुतायत मात्रा में साल बीज का संग्रहण कर रखा है। लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा ग्रामीणों की समस्या को नजरअंदाज करते हुए खरीदी नहीं किया जा रहा है जिसके चलते मजबूरीवश बिचौलियों के पास औने पौने दाम में बेचने कि लिए विवश हो रहे हैं अत: हमारी शासन से मांग है की ग्रामीणों द्वारा संग्रहित की गई संपूर्ण साल बीज को तत्काल खरीदा जाए।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*