बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज


*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

राष्ट्र सेवा को समर्पित व्यक्तित्वों का होगा स्मरण
भाटापारा मे किया जाएगा स्मृति

परिषद का गठन
सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात

भाटापारा 24 जून/लगभग 54वर्षों के बाद भाटापारा क्षेत्र के प्रथम शहीद माने जाने वाले श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे को समुचित सम्मान की गरिमा एवं गर्वमयी झलक प्रस्तुत होने के बाद क्षेत्र मे इस संवेदनशील पहल के प्रति जहां सराहना के भाव उत्पन्न हो रहे हैं वहीं इस विधा को लेकर विभिन्न प्रकार के चिंतन का दौर भी प्रारंभ होता हुआ नजर आ रहा है।
राष्ट्र सेवा को समर्पित व्यक्तित्वों का स्मरण शहीद को समुचित सम्मान के रुप मे रेस्ट हाउस के सामने शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे परिसर निर्माण एवं मूर्ति अनावरण की ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बानगी सामने आई और यह स्थापना नगर वासियों के बीच राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों के बारे मे जानने की जिज्ञासा के भावों के रुप मे प्रकट होती हुई प्रतीत हो रही है। तथा इस विधा के प्रति अतिरिक्त सम्मान के भाव का भी संचार होता हुआ नजर आ रहा है अश्वनी शर्मा से मुलाकात एवं चर्चा
शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे परिसर का निर्माण इस क्षेत्र मे एक मिसाल के रुप मे प्रकट होती हुई नजर आ रही है तथा इस दिशा मे जनमानस के बीच विभिन्न प्रकार के चिंतन दौर जारी है इसी के मद्देनजर   सरयू साहित्य परिषद एवं सुधिजनों द्वारा इस विधा मे अहम संवेदना का परिचय देने वाले  नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात की गयी एवं शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे परिसर के निर्माण मे संवेदनशील सक्रियता के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्वों के स्मरण तथा उनके स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए संस्था गठन पर उनसे चर्चा की गयी शहीद स्मृति परिषद का होगा गठन
सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा राष्ट्र सेवा समर्पित व्यक्तित्वों के स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रयासों के तहत शहीद स्मृति संस्था के गठन के विचार की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही गयी।इस अवसर पर  गौरीशंकर शर्मा पत्रकार मुकेश शर्मा, हरिहर शर्मा, कविता शर्मा सरितारानी शर्मा मोनू मानिक प्रसाद दुबे,गिरधर गोपाल शर्मा,अनिल ओझा राजकुमार यदु आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे

Latest
*एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ... *ब्रेकिंग न्यूज़ अश्वनी शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली* *ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा ज.पं .के ग्राम पं. तुलुफ में रेल लाइन पार मोहली में गुणवत्ता फेल आमागोहन में अ... *सेवा संकल्प कार्यशाला में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को दी मंजूरी* *हरिभूमि हरियाली अभियान के तहत CVRU में पौधारोपण*