Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में  एमपी-सीजी एनसीसी अमरकंटक ट्रैक शिविर के अंतर्गत रविवार 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक परिसर में कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश जायसवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष योगाभ्यास सत्र में शिविर में शामिल लगभग 510 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ जिसमें कैडेट्स ने विभिन्न योगासन , प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया ।

इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल दिनेश जायसवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो शरीर , मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है । उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ , अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपना सकता है । उन्होंने सभी कैडेट्स से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आसनों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई ।
कैडेट्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं फिट भारत के संकल्प को मजबूत किया ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने अमरकंटक की आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक पावन भूमि से स्वास्थ्य , अनुशासन और सकारात्मक जीवन का संदेश प्रसारित किया । कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*