Global news live
गौरेला

*भाजपा के द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम की बैठक*

!गौरेला पेंड्रा मरवाही से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट!

गौरेला ग्लोबल न्यूज़@*भाजपा किसान मोर्चा करेगा किसान चौपाल कार्यक्रम: *
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 22 जून से किसान चौपाल कार्यक्रम किया जाना है जिसकी जानकारी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर ने दी!
यह की उक्त कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आहूत की गई जिसमें प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश भर में किसान जन चौपाल का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है जिसकी तैयारी को लेकर रणनीति तैयार की गई उक्त कार्यक्रम 22जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश में किया जाना है

प्रत्येक धान खरीदी केंद्रों में किसान चौपाल के माध्यम से किसानों के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों व राज्य सरकार की नाकामियों की चर्चा किया जाना है!
इसी विषय पर तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष तिवारी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई । जिसमें
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह नहरेल ने प्रारंभिक उद्बोधन देते हुए पूर्व के क्रियाकलापों का वृत्त रखा, जिसके बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष तिवारी ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से किसान चौपाल को सफलता पूर्वक पूर्ण करने की अपील की ।
मुख्य वक्ता राठौर ने किसान चौपाल के उद्देश्य को समझाते हुए, भाजपा के 15 वर्षों के शासन द्वारा व केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों और वर्तमान भूपेश सरकार के लूट, भ्रष्टाचार, और नाकामियों के बीच अंतर स्पष्ट किया ।

इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रज्जे अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह धीरज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप मंजू जयसवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश नामदेव, द्वारिका सोनी, संदीप सिंघई, बालकृष्ण अग्रवाल, कुबेर प्रसाद तिवारी, क्रांति दुबे, सचिन जैन, कैलाश राठौर, रामनरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष लूसन राठौर, पवन पैकरा, अजय तिवारी, देव राजपूत, मिथलेश साहू, यशवंत आर्मो, लूसन राठौर, सूर्यकांत सिंह, रमा राठौर, उमा कोशले, कबीर मिश्रा, अशोक राठौर, संतलाल सोनी, गोलू राठौर, सतीश आर्मो, राजकुमार राठौर, आशुतोष प्रताप मिश्रा, अविनाश जयसवाल, राशिद अली, सीताराम राठौर, विजय केवट, शोभनाथ राठौर, उत्तम सिंह पैकरा, पूरन धुर्वे, देवशरण, वीरेंद्र विश्वकर्मा, दिनेंद्र शुक्ला, केशव, जगदीश आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा पदाधिकारि एवं कार्यकर्ताओं की फोटो
Latest news
*कोंडागांव में नल का पानी बना खतरा कीड़े निकलने से हड़कंप, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप* *शक्ति की उपासना चंडी माता एवं शीतला मंदिर में नौ दिन तक* *कोटा में मारपीट की घटना: एक व्यक्ति की मौत आरोपी को हिरासत में लिया गया* *कोटा में ईद की खुशियां मुस्लिम समाज ने बांटी अमन और भाईचारे की बयार* *गणगौर की पूजा बड़ी धूमधाम से16 दिन मना कर स्थानीय तालाब में विसर्जन किया गया* *अमरकंटक में ‘जल गंगा अभियान के तहत नर्मदा तट पर चल रहा व्यापक स्वच्छता अभियान* *विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को दी बड़ी राहत 3 पानी टैंकर सौंपे * *कोटा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का घोटाला: 6 साल से फंसा हितग्राहियों का किश्त* *आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव के संग मनाया गया चेट्रीचंड्र पर्व* *कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा*