
*सेवा और संस्कारों से ही समाज का निर्माण होता है शिवरतन शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*देवांगन समाज का शपथ ग्रहण समारोह: एकजुटता और संकल्प का प्रतीक बना नगर भवन*
भाटापारा 10 जून/ स्थानीय नगर भवन मंगलवार शाम को उस समय समाजिक एकता और उत्साह का गवाह बना, जब नगर देवांगन समाज के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। माँ परमेश्वरी के जयकारों और पुष्प वर्षा के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जावान हो उठा।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने माँ परमेश्वरी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समाज के वरिष्ठजनों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका एवं अन्य अतिथियो का आत्मीय स्वागत किया।समाज की एक जुटता अनुकरणीय शिवरतन शर्मा
अपने संबोधन में शिवरतन शर्मा ने कहा, देवांगन समाज सदैव सेवा, परिश्रम, सद्भाव और संस्कारों के मार्ग पर अग्रसर रहा है। आज यहां समाज की एकजुटता और संगठनात्मक क्षमता को देखकर मन अत्यंत प्रफुल्लित है। यह एकता ही समाज की असली पहचान और ताकत है।शिवरतन शर्मा ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि,आप सभी से अपेक्षा है कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार, युवाओं को उचित मार्गदर्शन देने, कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ कार्य करेंगे। समाज का प्रत्येक व्यक्ति जब अपने दायित्वों का निर्वहन करता है, तभी समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है।समारोह के दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने हेतु उपस्थितजनों से सुझाव भी आमंत्रित किए शिवरतन शर्मा ने आश्वस्त किया कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा,समाज की प्रगति में सभी की सक्रिय भागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
इस गरिमामय अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तिवारी, संतोष पाण्डेय, रविंद्र शर्मा, मनीष मिश्रा, भुवन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।देवांगन समाज से रमेश देवांगन, पवन देवांगन, महेश देवांगन, सेवकराम देवांगन, उदयराम देवांगन, केशव देवांगन, लोमस देवांगन, हेमंत देवांगन, अजीत देवांगन, गोपाल देवांगन, मुकेश देवांगन, रोहित देवांगन, प्रमोद देवांगन, कोदूराम देवांगन, रोमन देवांगन, कामता देवांगन, कुलेश्वर देवांगन, सुखराम देवांगन, नारायण देवांगन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

