बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सुशासन तिहार  शिविर में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

भाटापारा 3 जून मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार क़ो भाटापारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिजराडीह में सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए।
अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा न्याय और अधिकार शिवरतन शर्मा ने अपने हाथों से पात्र ग्रामीणों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर राष्ट्रीय परिवार सहायता और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र, पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र, सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियो क़ो सामग्री  का वितरण किया प्रशासन अब आपके द्वार पर-भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा स्पष्ट है, कि प्रशासन और जनता के बीच की दूरी पूरी तरह खत्म हो। सुशासन तिहार जनता और सरकार के बीच भरोसे का सेतु है। यह अभियान लगातार 40 दिनों तक चलेगा, जिसका एकमात्र लक्ष्य है कि गांव के अंतिम व्यक्ति को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं चलकर उसके पास आए विभागीय स्टॉलों पर उमड़ी भीड़ शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न पंचायतों के सरपंचों सहित, एसडीएम, जनपद सीईओ, बी एम ओ, बी ई ओ, एस डी ओ, जैसे अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी, भाजपा नेता, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे

Latest
*2026-2028 के लिए रेलवे समिति गठित यात्रियों की आवाज बनेंगे नवमनोनीत सदस्य* *देशभक्ति का जश्न शासकीय कार्यालय स्कूलों  एवं वेलकम डिस्टलरी में हुआ ध्वजारोहण* * पद्मश्री पंडित रामलाल   का बिलासपुर आगमन पर  रजक महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य स्वाग... *15 अगस्त 2026 की सुबह
अमृत के दौर में लहूलुहान कलम*
* ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  अरुण त्रिवेदी ने ध्वजारोहण कर पढ़ा दीपक बैज का संदेश* *अमरकंटक विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया वृहद वृक्षारोपण* *तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* *थाना तोरवा, GRP एवं RPF की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग* *तिरंगा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भाटापारा* *जलप्रपातों का अनुपम सौंदर्य पर्यटकों को कर रहा आकर्षित*