Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय ब्वायस हास्टल से गायब हुये छात्र को कोटा   पुलिस ने नागपुर से किया बरामद*

कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट

डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय ब्वायस हास्टल से गायब हुये छात्र को कोटा   पुलिस ने नागपुर से किया बरामद*
                                                             गुम इंसान- *रोहित कुमार पिता अमरेन्द्र कुमार उम्र 20 साल साकिन महावीर कालोनी संगम चैक गया जिला गया बिहार हा.मु. डाॅ.सीवी रमन महाविद्यालय कोटा बालक छात्रावास करगी रोड कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गुम इंसान ’’तलाश अभियान’’ के तहत सभी गुम इंसानो की पता तलाश हेतु  उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 07/03/2026 को सूचक राजा मिश्रा पिता हरप्रसाद मिश्रा उम्र 42 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा के द्वारा थाना उपस्थित आकर गुम इंसान रिपोर्ट कराया था कि रोहित कुमार अमरेन्द्र कुंमार उम्र 20 वर्ष निवासी महावीर काॅलोनी संगम चैक गया (बिहार), डाॅ.सीवीरमन युनिवर्सिटी कोटा के छात्रावास मे रह कर बी. फार्मेसी चतुर्थ सेमेस्टर की पढाई कर रहा था जो दिनांक 06/03/2026 के  छात्रावास से गायब हो गया था जिसकी छात्रावास परिसर व उसके सहपाठियो से पूछताछ कर पता तलाश किया गया पता नही चलने पर  थाना कोटा में गुम इंसान क्रमांक 29/2026 कायम कर पता तलाश में लिया गया था। कि रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  मधुलिका सिंह एवं  नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक घटना से लगातार गुम इंसान की पतासाजी गुम इंसान के क्लासमेट, छात्रावास के बच्चो का काॅल डिटेल, बैक एकाउंट का डिटेल प्राप्त कर बारिकी से अवलोकन कर आसपास बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, ग्रामीणो को फोटो दिखाकर एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल सीडीआर प्राप्त कर सीडीआर अवलोकन किया गया तथा दमोह, मथुरा, वृन्दावन मे जाकर पतासाजी किया गया कोई पता नही चला था कि दिनांक 25/04/2026 को टेक्निकल एविडेंस के आधार पर गुम इंसान रोहित कुमार का नागपुर में होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम रवाना कर दिनांक 26/04/2026 को  नागपुर में बरामद कर थाना लाया गया पुछताछ कर कथन लिया गया।गुम इंसान रोहित कुमार ने अपने कथन में बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में संलिप्त था और कई लोगो से उधारी लेकर  गेम में पैसें लगाता था, जिसे अपने पिताजी को बताने से डरता था ,इसी डर से  प्लानिंग कर हॉस्टल से भागा था ।
बरामदगी के बाद गुम इंसान को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, सउनि गोपाल खाण्डेकर, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 656 अनिल साहू, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू, सायबर सेल आरक्षक प्रशांत राठौर का विशेष भूमिका रही।

Latest news
*मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास*